Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर... Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र...

महू में एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, बंटवारे के लिए मांगे थे 3 लाख रुपये

20

महू : इंदौर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को पीथमपुर हल्का पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। देवेंद्र नरवरिया ने ईओडब्ल्यू इंदौर में 21 फरवरी को शिकायत की थी। बंटवारे के प्रकरण के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी

शिकायत में आवेदक ने बताया था कि उसकी माता व मामा की भूमि पीथमपुर में है। इसके बंटवारे का प्रकरण तहसीलदार कार्यालय पीथमपुर में लंबित है। इस प्रकरण में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए वहां पदस्थ हल्का पटवारी प्रशांत त्रिपाठी द्वारा तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

एक लाख पहले भी ले चुका था

शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने आरोपित पीथमपुर पटवारी प्रशांत त्रिपाठी के विरुद्ध कार्रवाई की रणनीति तैयार कर विशेष दल का गठन किया। सूचना में पुष्टिकारक साक्ष्य होने से ट्रैप टीम पीथमपुर पहुंचा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एक लाख रुपये पूर्व में ले चुका है व एक लाख की किस्त शनिवार को लेने के लिए दबाव बना रहा है। टीम ने रणनीति के तहत रिश्वत की राशि आरोपित को देने के लिए उसके कार्यालय में भेजा गया।

अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच

शिकायतकर्ता को पटवारी अपनी गाड़ी से हाउसिंग चौराहा, शिवाजी प्रतिमा के पास लेकर आया। इस दौरान रिश्वत की राशि ले ली। इसके बाद शिकायतकर्ता देवेंद्र ने टीम को संकेत दिया। इस पर टीम ने आरोपित को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ हिरासत में लिया। रिश्वत में अन्य किन-किन अधिकारियों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.