Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

13 विकेट लेकर मचाई तबाही, हर्षित राणा ने लगातार चौथी बार डेब्यू पर किया ये कमा

40

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश को शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 5 विकेट झटक लिए. जबकि युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी तीन विकेट चटका दिए. इसी के साथ राणा अब चर्चा में आ गए हैं. ये उनका चैंपियंस ट्रॉफी या किसी भी आईसीसी इवेंट में डेब्यू मैच था. इससे पहले उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू मैच में तीन-तीन विकेट लिए हैं. इस तरह से देखा जाए तो हर्षित ने डेब्यू मैच में ही 13 विकेट झटक लिए. हर्षित ने लगातार चार बार ये कारनामा किया और इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत नसीब हुई.

टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में चटकाए थे 3 विकेट

23 साल के हर्षित ने भारत के लिए टेस्ट में नवंबर 2024 में डेब्यू किया था. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट लिए थे. जबकि दूसरी पारी में राणा ने एक विकेट हासिल किया था. और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था.

टी-20I डेब्यू में 33/3

हर्षित का टी-20 इंटरनेशल में डेब्यू अनोखे तरीके से हुआ था. भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला गया था. हर्षित पहले इस मैच का हिस्सा नहीं थे लेकिन शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद हर्षित को बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट शामिल किया गया और उन्होंने टी-20I डेब्यू में 33 रन देकर तीन विकेट लिए थे. भारत ने ये मैच 15 रनों से जीता था.

वनडे डेब्यू में 53/3

राणा ने अपना वनडे डेब्यू 6 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से किया था जो कि नागपुर में खेला गया था. इस मैच में भी राणा ने तीन विकेट लिए. उन्होंने 7 ओवरों में 53 रन दिए थे. इस मैच में भारत को चार विकेट से जीत मिली थी.

चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में भी लिए तीन विकेट

20 फरवरी को हर्षित का चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू हुआ. राणा अपना पहला आईसीसी इवेंट खेल रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में भी राणा ने तीन विकेट चटकाए. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 7.4 ओवर में 31 रन देकर तीन सफलताएं हासिल की. भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पटखनी दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.