Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

गुजरात से दौड़ते हुए पहुंचे रामलला के दर, रोज तय करते थे 60KM, 24 दिन में पूरी की यात्रा… कहानी दो भक्तों की

16

कहते हैं जब भगवान बुलाते हैं तो भक्त दौड़े चले आते हैं. ये कहावत गुजरात के दो धावकों पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जिन्होंने गुजरात से अयोध्या का सफर दौड़ लगाकर पूरा किया और रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे. उन्होंने एक दिन में 60 किलोमीटर की दौड़ लगाई और 24 दिन में ये सफर पूरा कर लिया. इन दोनों युवकों का नाम उज्ज्वल डोडिया और संजय शुक्ला है.

उज्ज्वल डोडिया और संजय शुक्ला 1500 किलोमीटर का सफर तय करते हुए रामलाल के दर्शन करने के लिए आए. वह इतनी लंबी दौड़ लगाकर रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं. यह दोनों धावक गुजरात के बीपी से दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे. दोनों धावक रोज 60 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे. फिर जहां 60 किलोमीटर दौड़ पूरी हो जाती थी. वहीं आराम करने के बाद फिर रामाथन यात्रा शुरू होती थी. दोनों ने अपनी इस यात्रा को 22 जनवरी को 24 दिन पहले शुरू की थी. उनकी ये यात्रा 15 फरवरी को अयोध्या पहुंची.

भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा

22 जनवरी को ही अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक साल बाद दोनों धावक रामलाल के लिए दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचे. शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों धावकों का स्वागत किया गया. दोनों धावकों ने बताया कि सनातन धर्म से जुड़ी हमारी आस्था हमें भगवान राम की नगरी की ओर खींच लाई. हम 1500 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या पहुंचे हैं. अब दोनों राम लला के दर्शन करेंगे.

मैराथन नहीं ये है रामाथन यात्रा

दोनों की इस यात्रा का नाम रामाथन दिया गया है. इन दोनों के साथ एक कार की टीम भी चल रही थी, जो उन्हें नाश्ता, खाना और बाकी सुविधाएं उपलब्ध करा रही थी. वैसे दौड़ को मैराथन कहा जाता है, लेकिन दोनों युवकों ने रामलला के दर्शन करने के लिए 1500 किलोमीटर की यात्रा की तो दोनों ने अपनी इस दौड़ का नाम रामाथन यात्रा रखा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.