Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

भिंड में सड़क हादसा,प्रयागराज जा रही ट्रैवलर बस पलटी, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

30

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ट्रैवलर बस पलट गई, यह घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारापुरा के पास की बताई जा रही है, जहां ग्वालियर से श्रद्धालु प्रयागराज के लिए ट्रैवलर बस से जा रहे थे, तभी गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारा के पुरा के पास देर रात ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई, बस पलटने के बाद चीख – पुकार मच गई थी, आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर गोहद चौराहा थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर गोहद अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि बस में दो परिवार के लोग सवार होकर ग्वालियर से प्रयागराज के लिए जा रहे थे, तभी देर रात गौहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारापुरा के पास बस पलट गई, जिसमें करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी गोहद अस्पताल में भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.