Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

America से डिपोर्ट हुए 67 पंजाबियों की आ गई List, जानें सबसे ज्यादा किस शहर से…

36

अमेरिका द्वारा अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है। दो और विमान अवैध अप्रवासियों को लेकर  अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। आज आने वाले विमान में 119 प्रवासी हैं, जिसमें 67 पंजाबी हैं, 10 तो होशियारपुर जिले से संबंधित है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों की सूची में अब टांडा के अलग-अलग गांवों से व्यक्तियों के नाम भी सामने आ रहे है, 10 कपूरथला, 7 भूल्तथ के शामिल है। इस संबंधित एकत्रित की जानकारी के अनुसार गांव मोनका के अलावा गांव कुराला नंगली जलालपुर, चोहाना, दारापुर से कई व्यक्ति अमरीका से डिपोर्ट करके भेजे जा रहे है।

गांव कुराला के प्रीतम सिंह का बेटा दलजीत सिंह करीब ढाई साल से इस इलाके में रह रहा था और इसी दौरान अमेरिकी सेना ने उसे पकड़ लिया और वापस भेज दिया। इस संबंध में कैदी दलजीत सिंह की पत्नी कमलजीत कौर ने बताया कि उनके पति अपनी कृषि भूमि गिरवी रखकर बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में अमेरिका गए थे और उन्हें मीडिया के माध्यम से ही पता चला कि दलजीत सिंह के भारत लौट रहा है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक जरनैल सिंह ने कहा कि लाखों रुपए खर्च करके इस तरह खाली हाथ लौटना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि ये लोग अपने परिवार में रह रहे हैं, लेकिन वे लाखों रुपए के कर्ज तले दबे रहेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित नहीं दिखता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.