Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Highway पर दर्दनाक हादसे में उजाड़े 2 परिवार, मची चीख-पुकार

21

रूपनगर-श्री कीरतपुर साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भरतगढ़ सराय होटल के पास एक मोटरसाइकिल को बल्कर बोगी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई।

जानकारी देते हुए भरतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी ASI सुखविंदर सिंह और जांच अधिकारी ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी दौलतपुर चौक, तहसील गोनारी, थाना अंब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह  TVS कंपनी में काम करता है। मृतक  रजत पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम बारसड़ा थाना व जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश तथा अखिल पुत्र रामेश्वर राम निवासी ग्राम नगवाहन, थाना धनोटू, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश की टी.वी.एस. कंपनी नालागढ़ में नौकरी करते है।  वह दबोटा गांव में किराए पर रहता है, जबकि रजत और अखिल दबोटा मोड़, भरतगढ़ में किराए पर रहते हैं। 12 फरवरी की रात को वह रजत और अखिल के साथ खाना खाने के लिए घनौली की तरफ गया था। खाना खाने के बाद जब हम अपनी मोटरसाइकिल पर वापस आ रहे थे, तो अखिल अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था, रजत उसके पीछे बैठा था, उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रही थी ।

जब हम पास के सराय होटल भरतगढ़ के पास पहुंचे तो हमारे आगे चल रही बल्कर बोगी का ड्राइवर बहुत तेज गति और लापरवाही से बल्कर बोगी चला रहा था। जिसने बिना इशारा किए ही अपनी बल्कर बोगी को पेट्रोल पंप कट की तरफ मोड़ दिया और ब्रेक लगा दिए, जिससे अखिल और रजत की मोटरसाइकिल बल्कर बोगी के पिछले हिस्से से टकरा गई। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को बाएं तरफ मोड़कर बचा लिया, जिससे अखिल और रजत के सिर में गंभीर चोटें आईं और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने राहगीरों की मदद से अखिल और रजत को बचा लिया, फिर बल्कर बोगी का ड्राइवर मेरे पास आया और जब मैंने पूछा तो उसने अपना नाम वरियाम सिंह बताया। राहगीरों की मदद से हम रजत और अखिल को रूपनगर के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच कर रजत को मृत घोषित कर दिया और अखिल को प्राथमिक उपचार चंडीगढ़ के pgi रैफर किया गया, जहां उसकी  मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.