Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कहा – MP में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

144

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा की मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है,.गूगल में अगर सर्च किया जाए सबसे भ्रष्ट राज्य में मध्य प्रदेश तीन राज्यों में आएगा, जीतू पटवारी का कहना है कि विपक्ष ने अपनी भूमिका निभाते हुए सरकार का 100% सहयोग किया. सरकार के काम करने का तरीका नीतियों के विपरीत है। 300 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की लोकायुक्त में जांच चल रही है. तीन दिन पहले 21 साल पुराने मामले में विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष कटारे पर FIR की. यहां द्वेष की राजनीति की जा रही है, 70 साल की माता, बहु पर FIR की गई..क्यों..क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे हैं।

बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा नफरत का है भ्रष्टाचार का है..हेमंत कटारे पर FIR की गई क्या ऐसा प्रदेश में एक ही केस है.अन्य पर कार्रवाई क्यों नहीं.हेमंत कटारे के साथ पूरी कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है. तकनीकी सवाल यह है कि कटारे का मामला सिविल का है..क्रिमिनल केस कैसे किया.सरकार डराना चाहती है.20 हजार करोड़ की डकैती करने वाली सरकार ने सौरभ शर्मा मामले में लाल डायरी क्यों छिपाई..सरकार को शर्म आना चाहिए.कटारे के परिवार जनों पर भी करवाई करना बेहद शर्मनाक है.पीसीसी चीफ बोले की राजनीती में मर्यादा का पालन बीजेपी करे सारे मंत्री लूट में लगे हैं. एक भी मंत्री मंत्रालय में नहीं बैठ पाएगा यदि जांच हो तो. पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की नल जल योजना में भारी धांधली की जा रही है.प्रदेश में एक जिले में 100 फीसदी काम नहीं हुआ।

सीएम समेत PHE मंत्री के गृह क्षेत्र में हालत गंभीर हैं.करोड़ों की धांधली की गई..मैं ऐलान करता हूं कि यदि कोई भी नल जल योजना के सरकारी दावों के आधार पर हमें काम का सबूत दे तो कांग्रेस इनाम देगी। जीतू पटवारी ने कहा कि PSC में सभी नियुक्ति में गड़बड़ियां है..सरकार ही ऐसा कर रही है..लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं..जिस विकलांग का वीडियो वायरल हुआ वो मैने नहीं देखा लेकिन सरकार को सभी गड़बड़ियों की जांच करना चाहिए..जीआईएस से कांग्रेस को दिक्कत नहीं..लेकिन दिखावा और काम में बहुत अंतर होता है. सिर्फ इवेंट कर रही है सरकार..कांग्रेस भी चाहती है प्रदेश विकास करे..निवेश आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.