Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

PUBG ने तबाह किया पंजाब का एक परिवार, दहशत में इलाका

46

श्री हरगोबिंदपुर साहिब: पिछले शुक्रवार को सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के शहर श्री हरगोबिंदपुर साहिब के निवासी अक्षय कुमार ने PUBG गेम खेलने के कारण अपना मानसिक संतुलन खोकर घर छोड़ दिया था।
इसके बाद उसने व्हाट्सएप के जरिए अपने परिवार को बताया था कि वह ब्यास नदी में कूदने जा रहा है। परिवार ने अक्षय को बहुत समझाया, लेकिन उसने परिवार वालों की बात नहीं मानी और अक्षय ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद वह ब्यास नदी के पुल पर पहुंच गया और वहां अक्षय कुमार की चप्पलें मिलीं थी।

उधर, श्री हरगोबिंदपुर के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह के पास अपना एरिया ना होने के बावजूद बाबा दीप सिंह सेवा दल वेलफेयर सोसायटी से बात की और सेवा दल के प्रमुख मनजोत सिंह तुरंत अपनी पूरी टीम के साथ ब्यास नदी पर पहुंचे और पिछले पांच दिनों से उनकी टीम द्वारा दरिया को खंगाला जा रहा था।  इस बीच आज दोपहर करीब 4 किलोमीटर की दूरी से अक्षय कुमार का शव बरामद किया गया है, जो तैरने लग गई थी। संस्था द्वारा परिवार को सौंपा गया है। इस घटना से इलाके में काफी शोक मनाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.