Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

संगम में डुबकी लगाते ही बुजुर्ग के हाथ लगी ऐसी चीज, देखने के लिए उमड़ पड़ी भीड, लोग बोले- असंभव!

11

संगम नगरी प्रयागराज में इस वक्त महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है. माघ पूर्णिमा के दिन यहां सुबह 8 बजे तक 1.4 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. अभी भी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है. लेकिन यहां कुछ दिन पहले कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी चर्चा अभी तक हो रही है. यहां एक बुजुर्ग ने दावा किया कि डुबकी लगाने के दौरान उनके हाथ ऐसी चीज लगी, जिसे देख किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. लोगों के मुंह से बस यही बात निकली- असंभव!

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग ने दावा किया कि जब वह संगम में डुबकी लगा रहे थे, तभी उनके हाथ एक अनोखी चीज लगी. बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें एक कछुआ मिला, जिसकी बॉडी पर अंग्रेजी के अक्षर लिखे हुए थे. इस कछुए को वह अपने साथ लेकर आए हैं और अब दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं.

कछुए के शरीर पर क्या लिखा है?

बुजुर्ग ने बताया कि वह कुछ दिन पहले प्रयागराज गए थे. वहां संगम में डुबकी लगाते वक्त अचानक उन्हें अपने पैरों के पास हलचल महसूस हुई. जब उन्होंने पानी में हाथ डालकर देखा तो उनके पास एक कछुआ था. कछुए की बॉडी पर पीले रंग से कुछ अंग्रेजी के अक्षर जैसे A, B, C, D लिखे हुए थे. कछुए को देखने के लिए वहां हुजूम उमड़ पड़ा. सभी लोग हैरान थे कि ऐसा भी क्या कभी होता है? बुजुर्ग फिर कछुए को अपने साथ ले आए.

अंधविश्वास मान रहे इसे लोग

जहां एक ओर बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें महाकुंभ में चमत्कारी कछुआ मिला है, वहीं कई लोग इसे अंधविश्वास मान रहे हैं. कछुए की बॉडी पर पीले रंग के कुछ निशान दिख रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे बस एक पैटर्न मान रहे हैं, जो एल्फाबेट्स की तरह दिखते हैं. कई लोग इसे लोगों को बेवकूफ बनाने का तरीका बताते हुए इस पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ इसे कुदरत का करिश्मा मानते हुए विश्वास कर रहे हैं.

कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं सामने

इस पूरे मामले पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ इसे महाकुंभ के दौरान होने वाली एक चमत्कारी घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक संयोग या धोखाधड़ी मान रहे हैं. कछुए को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. आखिरकार, यह मामला लोगों के बीच विश्वास और शक के बीच उलझा हुआ है, और यह देखना बाकी है कि इस घटना को लेकर क्या और किस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.