Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

सर संघचालक मोहन भागवत पहुंचे ग्‍वालियर, पुलिस रही सतर्क

40

ग्वालियर। सर संघ चालक मोहन भागवत 31 अक्टूबर को होने वाली संघ की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को ग्वालियर आ चुके हैं। वे सड़क मार्ग से ग्वालियर आए हैं। सर संघचालक व देशभर से आने वाले स्वयं सेवकों को देखते हुए पुलिस पुख्ता सुरक्षा इंतजामों में लगी हुई है। हालांकि पुलिस ने सोमवार को सर संघचालक के आने को लेकर अपनी सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल भी की थी।

सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार को सुबह लगभग 10.30 बजे सड़क मार्ग से निरावली पर पहुंचे और यहां से बाहरी रास्ते से केदारपुर में 11.30 बजे पहुंचे। मोहन भागवत का काफिला आने से 15 मिनिट पूर्व उनके रूट पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था। सर संघचालक मोहन भागवत मथुरा से सड़क मार्ग से ग्वालियर आए। निरावली के रास्ते वह शहर में प्रवेश किया। निरावली बायपास से सर संघचालक झांसी बायपास होते हुए मेहरा टोल, आईटीएम, विक्की फैक्ट्री होते हुए केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे।

त्रिस्तरीय की गई है सुरक्षा व्यवस्था

सर संघचालक व संघ के अन्य पदाधिकारियों के आगमन को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिससे किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक न हो। जिन रास्तों से सर संघचालक का काफिला निकलेगा उस रास्ते पर ऊंचे भवनों पर सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सर संघचालक के गुजरने के पूरे रूट पर पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखी है। जिससे किसी तरह की आपत्तिजनक स्थति न बने।

बैठक में स्वयं सेवक ही संभालेंगे कमान

मीटिंग स्थल से बाहर सुरक्षा की कमान तो पुलिस संभालेंगी। लेकिन बैठक स्थल पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को स्वयं सेवक ही संभालेंगे। ग्वालियर में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मीटिंग क्षेत्र के बाहर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। साथ ही अंदर स्वयं सेवक। जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो और संघ की बैठक शांति से हो सके। हालांकि पुलिस ने उनके आने से पहले सोमवार को निरावली से कारकेड निकालकर रिहर्सल भी कर ली है। साथ ही एसपी व कलेक्टर ने विभिन्न जगहों पर सुरक्षा का जायजा भी लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.