Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में रांझी झंंडा चौक में सूने मकान में आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहले लोग

23

जबलपुर। सुभाष नगर रांझी झंडा चौक स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखे दो गैस सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। दो गैस सिलेंडर में इतना जोरदार विस्फोट हुआ कि आस-पास रहने वाले लोग भी दहल गए।

घरों से भागकर बाहर आ गए

क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई। सोमवार की अल सुबह कच्चे मकान में लगी आग और फिर गैस सिलेंडर में हुए धमाके से आस-पास रहने वालों में चीख-पुकार मच गई। आस-पास रहने वाले नागरिक भी घरों से भागकर बाहर आ गए।

आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार

कुछ देर बाद ही मकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। आनन-फानन में क्षेत्रीय नागरिकों ने रांझी पुलिस और नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी।

आग ने दो गैस सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया

आग की सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन रवाना किए गए। नगर निगम के दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक मकान में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने की जांच कर रही है।

कटनी गया था कृष्णा गोहल का परिवार

क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार जिस मकान में आग लगी वह कृष्णा गोहल का बताया जा रहा है। जिस वक्त मकान में आग लगी उस वक्त मकान में कोई नहीं था। परिवार मकान में ताला डालकर कटनी गया हुआ था।

दमकल विभाग और पुलिस का सूचना दी

क्षेत्रीय नागरिकों ने ही दमकल विभाग और पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंचे। नगर निगम के दमकल शाखा के मुताबिक आग इतनी भीषण थी उसे काबू करने में ही ढाई घंटे का समय लग गया। गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से मकान सहित उसमें रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी ये अज्ञात है।

पांच गैस सिलेंडर रखे थे मकान में

दमकल शाखा के मुताबिक सूने मकान में गैस सिलेंडर रखे जिसमें आग की चपेट में आने से दो सिलेंडरों में ही विस्फोट हुआ। संभवत: बाकी सिलेंडर खाली थी वरना रांझी सुभाष नगर विस्फोटों से दहल उठता। बहरहाल रांझी पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच आरंभ कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.