Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ... ATM Theft in Deoghar: फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; शहर के बॉर्ड... Gumla Simdega Bandh Update: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर दुकानें बंद, एनएच-143 पर ... Ranchi Police Headquarters: नक्सलियों से लूटे हथियारों का बनेगा डेटाबेस, आत्मसमर्पित नक्सलियों के मा... Shivraj Singh Chouhan Ranchi Visit: केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की होगी समीक्षा, अधिकारियों को दिए... OBC Reservation Jharkhand: 27% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, रांची और खूंटी में सुरक्षा के कड़े इ... India vs West Indies Ranchi T20: पहले दिन बिके 8 हजार से अधिक टिकट, टिकट काउंटर पर हंगामे और गड़बड़ी... Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ...

‘भाई का फोन क्यों नहीं उठाया, बड़ी गलती कर दी…’ पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की धमकी

91

बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. ये धमकियां 3 लोगों की ओर से दी गई हैं, जिनमें से एक ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है. दूसरा धमकी भरा कॉल दुबई से आया है. वहीं, तीसरा मयंक सिंह नाम के शख्स ने फेसबुक पेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है. मयंक झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग का सदस्य है. वहीं, इस मामले में पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. साथ ही बिहार के डीजीपी और पूर्णिया रेंज के डीआईजी को भी इसकी जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबिक, अज्जू लॉरेंस नाम के शख्स ने पप्पू यादव को वाट्सऐप पर पहले लॉरेंस बिश्नोई का एक फोटो भेजा, फिर 9 कॉल किए. पप्पू यादव की ओर से कॉल नहीं उठाने पर वॉइस मैसेज भेजे गए और धमकी दी गई कि वे पटना, दिल्ली या पूर्णिया कहीं भी रहें, जान से हाथ धोना पड़ेगा. वॉइस मैसेज में धमकी देने वाला यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आपकी मैं बहुत इज्जत करता था, मगर अपने भाई का फोन नहीं उठाकर बहुत बड़ी गलती की.

धमकी वाले ऑडियो में क्या?

धमकी भरे वॉइस मैसेज में सुनाई दे रहा है कि एक शख्स बोल रहा है कि ‘सुनो भाई ध्यान से… भाई ने जो फोन करवाया था, वह जेल का जैमर बंद करवाकर कराया था. 10 मिनट जेल का जैमर बंद रहा. लेकिन आपने फोन नहीं उठाया. शर्मिंदा करवा दिया. बड़ा भाई माना था. लेकिन लॉरेंस का फोन नहीं उठाया. क्या आपसे कोई मांग की थी…क्या कुछ कहा गया था…बल्कि आपकी जान बख्श दी… क्यों उल्टा बोला था… मसला जल्दी सुलझा लो…हम नेताओं जैसे नहीं हैं.

‘टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं रहो…’

वहीं, मयंक ने सोशल मीडिया पर पप्पू यादव को लेकर धमकी भरा पोस्ट किया था. लिखा था कि यह जानकारी मिली है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया है, तो मैं पप्पू यादव को बताना चाहता हूं कि औकात में रहकर शांति से राजनीति करें, टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं रहें. नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे.

पप्पू यादव ने गृह मंत्री को लिखा लेटर

पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि लॉरेंस गैंग ने कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है. इसलिए सरकार से मांग है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए. उन्हें पहले भी दूसरे से लोगों से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं.

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर क्या कहा था पप्पू यादव ने?

हाल ही में पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के बारे में यह कहा था कि अगर सरकार उन्हें अनुमति दे तो लॉरेंस बिश्नोई को 2 घंटे में खत्म कर देंगे. पप्पू यादव पूर्णिया से सांसद हैं. इनकी गिनती बिहार के बाहुबली नेताओं में होती है. पप्पू यादव बिहार के मधेपुरा के खुर्दा करवेली गांव के रहने वाले हैं. वह एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.