Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डायबिटीज के मरीजों को कौन से 4 फल नहीं खाने चाहिए? जानिए क्या कहती हैं एक्सपर्ट

39

डायबिटीज को शुगर की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है. यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें शरीर रक्त शर्करा यानी ग्लूकोज़ को नियंत्रित नहीं कर पाता. बता दें कि डायबिटीज दो तरह की होती है- टाइप 1 और टाइप 2. डायबिटीज के सामान्य लक्षणों में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और धुंधला नजर आने जैसे लक्षण शामिल हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि डायबिटीज की बीमारी में अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इस बीमारी को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि कुछ फल भी ब्लड शुगर को ट्रिगर कर सकते हैं. ऐसे में शुगर के मरीजों को इन फलों को खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन फलों को खाने से डायबिटीज की दिक्कत बढ़ सकती है.

केला

केले में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ा सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को केले खाने से परहेज करना चाहिए. बेहतर यही होगा कि आप किसी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें.

अंगूर

अंगूर में भी नेचुरल शुगर की मात्रा काफी होती है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं. ऐसे में डायबिटीज के मरीज इनसे दूरी ही बनाकर रखें.

खरबूजा

खरबूजे में भी शुगर होती है, जो रक्त शर्करा को बढ़ा सकती है. इसे कम मात्रा में खाया जाना चाहिए. शुगर के मरीज तो खरबूजे से दूरी ही बनाकर रखें. ये शरीर का इंसुलिन लेवल बिगाड़ सकता है.

ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे जैसे किशमिश, खजूर और अंजीर में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. इन्हें डायबिटीज के रोगियों को खाने से बचना चाहिए. इनकी बजाय मखाने को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होगा.

किसी भी फल का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेना जरूरी है. संतुलित आहार, व्यायाम और सही जीवनशैली का पालन करने से डायबिटीज को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.