Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 10 लोग घायल, दिवाली-छठ पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री

37

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. रविवार सुबह प्लेटफॉर्म पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ इतनी उमड़ी कि पुलिस उन्हें काबू नहीं कर पाई. भगदड़ की घटना में 10 यात्री घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यात्री ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई.

घायल यात्रियों को बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं. बड़ी संख्या में मुंबई में रहने वाले यूपी-बिहार के लोग दीपावली और छठ मनाने के लिए ट्रेन के जरिए रवाना हो रहे हैं. इनकी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही रही है. रविवार की सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

री शेड्यूल हुई थी बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस

रेलवे के मुताबिक, साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी. गाड़ी 5 बजकर 10 मिनट पर छूटनी थी. लेकिन री शेड्यूल होने के बाद रविवार सुबह गाड़ी प्लेटफॉर्म पर लेट आई. रात करीब 3:30 बजे के आसपास गाड़ी आते ही स्टेशन पर मौजूद भीड़ बोगियों में चढ़ने लगी. जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उनमें भगदड़ सी मच गई. सभी यात्री दीवाली और छठ मनाने के लिए अपने घर जाने के लिए जल्दी में थे.

सुबह 5:10 बजे रवाना हुई ट्रेन

भगदड़ हादसे में रेलवे ने पुष्टि की है कि कुल 10 लोग घायल हुए हैं. कुछ लोगो के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. कुछ एक के कमर में फ्रैक्चर आया है. 2 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. बाकी भाभा अस्पताल में एडमिट हैं. बाद में ट्रेन सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई. भगदड़ के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. भीड़ अधिक देख रेलवे पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. यात्रियों के बीच जनरल बोगी में सीट हासिल करने की होड़ मची थी, इसी अफरा-तफरी में उनके बीच भगदड़ मच गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.