Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदारों पर हो रहे हमले और ट्रैफिक जाम को लेकर व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर किया विरोध

85

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दीपावली के समय इंदौर के रजवाड़ा के व्यापारियों ने काला दिवस मनाकर महापौर और नगर निगम अधिकारियों के मनमाने फैसले का विरोध किया है। रजवाड़ा इलाके में फुटकर व्यापारियों को दुकानों के बाहर अपने रेहड़ी लगाने देने की महापौर ने अनुमति दी है। रजवाड़ा इलाके के व्यापारियों का आरोप है कि रेहड़ी लगाने बालों की वजह से जो व्यापारी दुकानें लेकर बैठे हैं, उनका नुकसान हो रहा है।दुकानों के सामने रेहड़ी लगने की वजह से जो संकरे रास्ते है वो और अधिक संकरे हो गए है। रेहड़ी बालों के यहां सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों की वजह से बिल्कुल भी रास्ता नहीं बचता, जिसकी वजह से व्यापारियों की ग्राहकी आधी ही रह गई है।

यही नहीं दुकान के सामने से रेहड़ी हटाने का कहने पर फुटकर व्यापारी दुकानदारों पर हमला करने से भी नहीं चूकते। पिछले कुछ दिनों में रेहड़ी वालो द्वारा व्यापारियों पर हमले के 4 मामले सामने आ चुके है। व्यापारियों का कहना है कि यदि नगर सरकार इन रेहड़ी वालो को त्यौहार के समय व्यापार करने की अनुमति देना चाहता है तो इन्हें चिमनबाग मैदान या दशहरा मैदान में जगह दें, यहां रजवाड़ा मार्केट में इन्हें जगह न दे।

 नगर निगम और महापौर द्वारा लिए गए फैसले के विरोध में व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया। इस काला दिवस में रजवाड़ा इलाके के कपड़ा बाजार, सराफा, बर्तन बाजार, मारोठिया बाजार सहित सभी व्यापारी संगठन शामिल हुए हैं। वही व्यापारी संघ के अध्यक्ष अक्षय जैन ने शनिवार को बताया की सड़क जाम व्यापारियों पर हमला नगर निगम और ट्रैफिक विभाग में समन्वय नहीं होना इसके विरोध में काले कपड़े पहनकर हमने विरोध किया है उन्होंने आगे बताया रेहड़ी बालों के कारण जाम लगता है ग्रहक हमरे पास आ नहीं सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.