Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़...

अमलतास परिसर के रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर किया धरना प्रदर्शन,जानिए क्या है पूरा मामला

61

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के नायता मुंडला स्थित अमलतास परिसर के रहवासी लंबे समय से बिजली, पानी, और साफ-सफाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन से शिकायत की जा रही थीं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है,जिसके बाद रहवासियों ने अपना एक संगठन बनाकर खुद ही यहां का मेंटेनेंस शुरू कर दिया, जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को ये बात पता चली तो उन्होंने एक बार फिर से मेंटेनेंस अपने हाथ में लिया लेकिन हालात फिर भी नहीं सुधरे,जिसके बाद रहवासियों ने कांग्रेस नेता दौलत पटेल के साथ मिलकर इस अव्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया।

रहवासियों ने यहां एक घंटे तक धरना दिया और नगर निगम से तत्काल समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। रहवासियों की चेतावनी और प्रदर्शन के बाद नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रहवासियों की समस्या को सुनने के बाद जल्द ही इसके निराकरण का आश्वासन दिया है।

अधिकारियों का कहना है की नगर निगम पहले यहां का मेंटेनेंस करती थी लेकिन अब रहवासियों ने खुद का संघ बना लिया है ऐसे में अब नगर निगम के कर्मचारी रहवासियों के साथ मिलकर यहां का मेंटेनेंस देखेंगे ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। रहवासियों ने चेतावनी दी है की अगर जल्द ही नगर निगम ने उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो वे नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.