Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिजली, सिलेंडर और बोनस… दिवाली पर CM योगी ने क्या-क्या गिफ्ट दिया?

33

दिवाली का त्योहार नजदीक है. सभी राज्य सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों और प्रदेश की जनता को दिवाली का गिफ्ट दे रही हैं. किसी ने गैस सिलेंडर फ्री कर दिया है तो किसी ने 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की है. यूपी वालों के लिए भी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले जहां कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया था तो वहीं अब प्रदेश की जनता को भी दिवाली गिफ्ट दिया है. यूपी में 28 अक्टूबर से लेकर 15 नबंवर तक एक मिनट के लिए भी बिजली की कटौती नहीं होगी. 24 घंटे बिजली रहेगी. वहीं उज्जवला गैस कनेक्शन वालों को फ्री में सिलेंडर मिलेगा.

बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आगामी दिवाली के त्योहार को लेकर बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दुर्गापूजा, दशहरा या फिर मोहर्रम आदि पर्व पर प्रदेश में माहौल काफी अच्छा रहा. बेहतर टीमवर्क और जनसहयोग की वजह से यह हो पाया.

अलर्ट मोड पर रहे पुलिस और प्रशासन- CM योगी

आने वाले दिनों में धनतेरस, अयोध्या दीपोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे विशेष त्योहार हैं. इसके अलावा अयोध्या में पंचकोसी, 14 कोसी परिक्रमा, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आदि मेलों का आयोजन भी इसी अवधि में है. शांति, सुरक्षा और सुशासन के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है. पिछले अनुभवों से सीख लें. पर्व- त्योहारों के इस समय में पुलिस और प्रशासन सहित पूरी टीम यूपी को 24×7 अलर्ट रहना होगा.

19 दिन तक 24 घंटे मिलेगी बिजली

वहीं सीएम योगी ने बिजली विभाग को भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि आगामी 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिना कटौती के बिजली आपूर्ति होनी चाहिए. कहीं पर भी फॉल्ट न हो, इसको विभाग द्वारा सुनिश्चित कर लिया जाए. सीएम योगी ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा इस संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली जाए. सीएम योगी के इस आदेश के बाद अब 19 दिन तक यूपी वालों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या फिर शहरी क्षेत्र.

‘उज्ज्वला योजना’ के लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर

बैठक में सीएम योगी ने कहा कि ‘उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को दिवाली से पहले फ्री रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध हो जाए. इसमें किसी स्तर पर विलंब नहीं होना चाहिए. एजेंसियों से भी समन्वय बना लें और जल्द से जल्द ‘उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को फ्री में सिलेंडर दिलवाएं. सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों को देखते हुए लोगों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी. बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं. ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए. खराब हालत वाली बसों को सड़कों पर कतई न चलने दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.