Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

120KM की रफ्तार, भारी बारिश, उखड़ी सड़कें और पेड़… लैंडफॉल के बाद कहर बरपा रहा ‘दाना’

49

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकरा गया है. इस समय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है. तेज हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘दाना’ का लैंडफॉल शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और फिर केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच पहुंचा. इस दौरान हवा की गति करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी.

‘दाना’ के दस्तक देने के बाद से ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का सिलसिला जारी है. इस कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं. वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पश्चिम बंगाल में भी ‘दाना’ का असर देखने को मिल रहा है. यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. वहीं शुक्रवार भोर में जब ओडिशा के तट से चक्रवात ‘दाना’ टकराया तो इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी.

10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ‘दाना’

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है. आज यानि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र में लैंडफॉल हुआ. भद्रक जिले के धामरा से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम और हबालीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित था.

अगले 24 घंटे बेहद अहम

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘दाना’ से भूस्खलन की प्रक्रिया जारी है. चक्रवात का पिछला हिस्सा जमीन में प्रवेश कर रहा है. अगले 1-2 घंटों तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रहेगी. यह उत्तर ओडिशा में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. आज पूर्वाह्न तक धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. वहीं इस समय ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. इसी के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है. अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है.

रात भर कंट्रोल रूम में रहीं CM ममता बनर्जी

चक्रवात ‘दाना’ के कारण पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश हो रही है. तटीय इलाकों में भी स्थित खराब हो गई हैं. तेज हवाओं के चलने से कई जगहों पर पेड़ उखड़ सड़कों पर गिर गए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार देर रात चक्रवात ‘दाना’ के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया. वह पूरी रात नियंत्रण कक्ष में ही रहीं और हालत की जानकारी लेती रहीं. बंगाल में अब तक 2 लाख 11 हजार 234 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

400 से अधिक ट्रेनें रद्द की गईं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया है. इसरो के ईओएस-06 और इनसेट-3डीआर उपग्रह 20 अक्टूबर से तूफान पर नजर रख रहे हैं. आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़े प्रदान कर रहे हैं. तूफान के दस्तक देने की आशंका के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 400 से अधिक ट्रेनों को रद्द और उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.