Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

विवेक तन्खा बोले- भारत ऐसा देश यहां प्रतिनिधि नाराज होकर दूसरी पार्टी में जाते हैं, बुधनी-विजयपुर उपचुनाव को लेकर किया ये दावा

59

भोपाल: राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्यसभा सांसद तंखा ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए दोनों ही विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। साथ ही साथ भाजपा के दलबदल पर भी तंज कसा।

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने उपचुनाव को लेकर कहां कि दोनों ही विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीतने जा रही है। क्योंकि बुधनी में बीजेपी अंतर्कलह से लड़ रही है। क्योंकि भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया है, इसलिए कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। क्योंकि अब एमएलए के चुनाव स्थानीय चुनाव ही हैं, अगर लोकल को छोड़कर बाहरी व्यक्ति को टिकट दोंगे तो जनता विरोध ही करेगी। वहीं राजकुमार पटेल वहां के स्थानीय और मजबूत नेता है विजयपुर उपचुनाव के बारे में सांसद तंखा ने कहा कांग्रेस की परंपरागत सीट है और इसे जरूर जीतेंगे।

दलबदल की नीति को लेकर सांसद विवेक तंखा ने कहा भारत इकलौता ऐसा देश है जहां प्रतिनिधि नाराज होकर दूसरी पार्टी में जाते हैं अन्य देशों में इस तरह की परंपरा नहीं है।   लेकिन सच तो ये है कि 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की ओडोलॉजी नहीं बदल सकती। दलबदल की नीति नैतिकता मूल्यों के विपरीत है और चुनाव भी नैतिक मूल्यों के विपरीत ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.