Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

परिवार के पीछे पड़ा सांप, 5 दिन में 5 लोगों को डसा; 3 की हुई मौत… दहशत में पूरा गांव

33

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रहस्यमयी सांप को लेकर सदरपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है. रहस्यमयी सांप गांव वालों पर अंधेरा होने पर हमला करता है और फिर गायब हो जाता है. सांप के काटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों ने में डर है. सांप ने अब तक पांच लोगों को डसा है, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

हापुड़ जिले का सदरपुर गांव इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. लोगों ने बताया कि गांव में एक रहस्यमयी सांप आ गया है जो गांव वालों पर अंधेरा होने के बाद हमला करता है उसके बाद गायब हो जाता है. रहस्यमयी सांप के काटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. गांव के लोग रात होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. रहस्यमयी सांप ने गांव में अब तक 5 लोगों को डसा है. वहीं 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है.

रहस्यमयी सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमों को लगाया गया है. सोमवार की रात को सांप ने प्रवेश नाम के व्यक्ति को डस लिया था और मंगलवार रात को सांप ने उनकी पत्नी ममता को काट लिया था. घर के अंदर महिला को सोते वक्त सांप ने डसा था. महिला को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बच गई.

रात में घरों से नहीं निकल रहे लोग

सांप के डर से गांव वालों ने परिवार के लोगों को रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं. साप के डर से गांव में रहने वाले लोगों ने अपने परिवार के लोगों को दूर रिश्तेदारी में भेजना शुरू कर दिया है. अभी तक सांप पकड़ा नहीं गया है, इसी वजह से लोगों को डर है कि कहीं वो परिवार के किसी अन्य सदस्य को काट न लें. सांप का डर गांव के लोगों में बना हुआ है. सांप के डर की वजह से लोग रात में अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं. वन विभाग की टीम अभी तक सांप को पकड़ नहीं सकी है.

इस वजह से लोगों की हो रही मौत

वन विभाग और लोगों का मानना है कि ये सांप करैत सांप हो सकता है. करैत सांप रात के अंधेरे में निकलते हैं जो लोगों के घर में घुस जाते हैं. उसके बाद जमीन पर सोते हुए लोगों को काटते हैं, कुछ ही देर बाद लोगों की मौत हो जाती है. लोगों ने बताया कि ये सांप जहरीला होता है जिसकी वजह से समय पर इलाज न मिलने से मौत होना निश्चित हो जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.