Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी वियोग में पति ने की आत्महत्या, पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

19

छतरपुर : छतरपुर में पत्नी वियोग में पति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां उसने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना और मामले की जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और कार्यवाही में जुट गई है। घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र की है जहां जंगीपुरा (पथरगुवा) में 35 वर्षीय भरत (पिता धनीराम रैकवार) ने पत्नी वियोग में फांसी लगा ली।

यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक आठ दिन पहले पति पत्नी में विवाद हो गया था। जिसकी पत्नी पिंकी ने थाना बमीठा में रिपोर्ट की थी, जहां पांच दिन पहले ही मायके से लोग आये जिनमें महिलाएं-पुरुष थे जो भरत से वाद-विवाद (लड़ाई-झगड़ा) करके उसकी पत्नी पिंकी को बच्चों सहित अपने साथ मायके ले गये। उसने पत्नी को फोन से बात कर आने को कहा तो पत्नी आने को राजी नहीं हुई, जिसके चलते भरत रैकवार ने पत्नी के वियोग में देर रात घर की म्यारी से साड़ी का फंदा गले में लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सुबह जब उसकी मां ने देखा कि भरत अभी तक नहीं उठा और कमरे में जाकर देखा तो भरत घर के अंदर फांसी पर झूल रहा था।

खौफनाक नज़ारा देख उसने नाती बबलू को बुलाया बबलू ने चाचा भरत रैकवार के फांसी लगाने की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेज दिया और मामले की जांच अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.