Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंडला में रोबोट डॉल ने छात्रों को बताया गुड टच – बैड टच में फर्क

31

मंडला। गुड टच – बैड टच जैसी बातों को अब एक रोबोट डॉल अनोखे तरीक़े से स्कूली बच्चों को सिखा रही है। दरअसल मंडला पुलिस के एक अधिकारी सुबेदार योगेश राजपूत ने एक रोबोट डॉल बनाई है जो बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बता रही है। बच्चे ख़ुद डॉल को छूते हैं जिससे डॉल उन्हें बताती है कि यह गुड टच है या बैड टच है। इस अनूठे प्रयोग से स्कूली बच्चे उत्साहित होकर डॉल के माध्यम से गुड टच बैड टच सीख रहे हैं,बच्चों में डॉल के प्रति भारी उत्साह है। शिक्षक भी इस प्रयोग की काफ़ी सराहना कर रहे हैं।

शिक्षकों का कहना है कि ऐसे प्रयोगों से बच्चे बहुत आसानी से सीखते हैं और सिखलायी जाने वाली बातों को को लंबे समय तक याद रखते हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन पर सम्पूर्ण ज़िले में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिससे  मंडला पुलिस का अनूठा प्रयोग सफल हो रहा है। ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बालक बालिकाओं एवं महिला सुरक्षा के संबंध में अभियान चलाए जा रहे हैं,ऐसे में यह रोबोट डॉल अभियान को सफल बनाने में काफ़ी सहायक सिद्ध हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.