Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

10 महीने में सोने ने बनाया 15,000 की कमाई का रिकॉर्ड, दिवाली तक कहां तक जाएगा गोल्ड?

36

गोल्ड की कीमतें रॉकेट की रफ्तार की तरह भाग रही हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम 78 हजार रुपए के लेवल को पार कर नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंए गए हैं. खास बात तो ये है कि वायदा बाजार में मौजूदा साल में गोल्ड ने निवेशकों को 10 ग्राम पर 15 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई करा दी है. इसका मतलब है कि करीब 10 महीनों में निवेशकों को 10 ग्राम गोल्ड पर 24 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिवाली के दिन गोल्ड 80 हजार रुपए के लेवल को पार करेगा. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और 2000 रुपए तक की तेजी देखने को मिलेगी.

वास्तव में गोल्ड की डिमांड में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके प्रमुख कारण फेस्टिव सीजन के अलावा यूरोपीय सेंट्रल बैंक की ओर ब्याज दरों में कटौती और आने वाले समय में फेड की ओर से पॉलिसी रेट में कट की संभावना है. इन दो कारणों के अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन भी गोल्ड को काफी सपोर्ट कर रहा है. वहीं अमेरिकी प्रेसीडेंशियल इलेक्शन से पहले निवेशक गोल्ड को सेफ हैवन के तौर देख रहे हैं. जिसका असर गोल्ड की बढ़ती कीमतों के रूप में देखने को मिल रहा है. जानकारों का कहना है कि दिवाली तक देश के वायदा बाजार में गोल्ड के दाम 80 हजार रुपए तक जा सकते हैें. आइए आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर मौजूदा साल में गोल्ड की कीमतों ने कितनी कमाई कराई है और कैसे गोल्ड के दाम 80 हजार रुपए के लेवल पर पहुंच सकते हैं?

वायदा बाजार में गोल्ड के मौजूदा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर देर रात भले ही मुनाफावसूली देखने को मिली हो और 9 रुपए की मामूली गिरावट के साथ गोल्ड का कारोबार बंद हुआ. लेकिन सोमवार को सोने की कीमत 78,460 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. वैसे सोना 78,077 रुपए पर ओपन हुआ था और कारोबारी सत्र के दौरान 77,868 रुपए के दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंच गया. जब बाजार बंद हुआ तो गोल्ड की कीमत 78,030 रुपए देखने को मिल रही थी. जानकारों की मानें तो गोल्ड में निवेशकों ने बाद में मुनाफावसूली शुरू कर दी. जिसकी वजह से कीमतों पर दबाव देखने को मिला. आने वाले दिनों में गोल्ड की की कीमत में तेजी देखने को मिलेगी.

मौजूदा साल में कितनी हुई कमाई

खास बात तो ये है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड ने निवेशकों को मौजूदा साल में 24 फीसदी से ज्यादा कमाई करा दी है. जोकि काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस है. पिछले साल के आखिरी कारोबारी गोल्ड 63,203 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि सोमवार को गोल्ड की कीमत 78,460 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि 10 ग्राम गोल्ड पर निवेशकों को मौजूदा साल में 15,257 रुपए की कमाई हो चुकी है. 23 जुलाई को गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद 25 जुलाई तक गोल्ड के दाम 68,389 रुपए पर बंद हुआ था. तब से गोल्ड में करीब 15 फीसदी यानी 10,071 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल चुकी है. बीते करीब 3 महीने में भी गोल्ड ने निवेशकों रिकॉर्डतोड़ रिटर्न दिया है.

दिवाली तक होगा 2000 रुपए तक इजाफा

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिवाली तक गोल्ड की कीमत में 2000 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिलेगा? जी हां, ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर ऐसा होता है तो गोल्ड की कीमतें 80 हजार रुपए के पार पहुंच जाएंगी. जिसके आसार काफी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा महीने में गोल्ड की कीमतों में 2,849 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं बीते 10 दिन में गोल्ड के दाम में 3,163 रुपए की तेजी देखने को मिली है. अगर रफ्तार ऐसी ही रही हो गोल्ड की कीमतों को 80 हजार रुपए के लेवल पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है.

क्यों आ रही है तेजी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी करेंसी के हेड अनुज गुप्ता के अनुसार गोल्ड की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण फेस्टिव डिमांड तो है ही साथ में जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बड़ा फैक्टर माना जा रहा है. इसके अलावा हाल ही में यूरोपियन सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती की है. जिसका असर भी गोल्ड की कीमतों में देखने को मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यूएस प्रेसीडेंशियल इलेक्शन के दौरान इंवेस्टर भी गोल्ड को सेफ हैवन के तौर पर देख रहे हैं. ग्लोबली शेयर बाजार में गिरावट का माहौल देखा जा रहा है, जिसकी वजह से निवेशक इक्विटी को छोड़ गोल्ड में निवेश कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.