Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

जबलपुर में 10 लाख रुपए का गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

33

जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक लग्जरी कार से 52 किलो 702 ग्राम गांजा पकड़ा है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है, नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट की टीम ने यह गांजा पकड़ा है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। कार डिंडोरी से जबलपुर की तरफ जा रही थी, आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस आरोपियों से पता लगा रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और कहां से गांजे की खेप यह लोग ला रहे थे।

 आपको बता दें कि कार में चारों दरवाजों फर्श के नीचे गांजा छिपाकर रखा गया था। नारकोटिक्स टीम को  जानकारी मिली थी कि कुछ लोग जबलपुर आ रहे हैं, उनकी कार में गांजा है। एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार और डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने नारकोटिक्स कंट्रोल टीम के साथ कुंडम थाने की पुलिस को साथ लेकर नाकेबंदी की कार को आते हुए देखा तो कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.