Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

नगर निगम और महापौर को बदनाम करने के लिए जारी वीडियो पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया सामने, कह दी यह बड़ी बात

63

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले कई दिनों से इंदौर नगर निगम महापौर और शहर को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर को बदनाम करने के लिए भी कुछ नेता और कुछ पत्रकार के नाम पर धंधेबाज पत्रकारों द्वारा जो इस अभियान को चला रहे हैं उससे कोई इमेज बनती बिगड़ती नहीं है। आपको बता दें पिछले कई दिनों से इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर नगर निगम के ख़िलाफ़ लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।

 इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि एक समय था जब इंदौर में बारिश का पानी भर जाया करता था। मैं ख़ुद लोगों को निकाला करता और बात करें आज की तो आज दो तीन घंटे में पानी निकल जाता है इंदौर में सब जगह ब्रिज बने हैं, नगर निगम ने अच्छा काम किया है और कुछ नेता और पत्रकार के नाम पर धंधेबाज पत्रकार यह कर रहे हैं उससे इमेज न बनती है ना बिगड़ती है मेरे बारे में भी बहुत कुछ छापा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.