Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द... Jharkhand Navratri Special: बिना चंदा उगही के सदियों से हो रही है यहां दुर्गा पूजा, तांत्रिक विधि से... CJP Leaders Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के प्रयास में सौरव दास और आशुतोष रांका स... Delhi Electric Buses: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 नए मॉनिटरि... Bihar Flood News: छपरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद नई मुसीबत, मलबे और महामारियों के साए में जीने क... Moradabad Crime News: मुरादाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की घर के अंदर निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मि... Delhi Police Social Media Crackdown: अफवाह फैलाने वाले 500 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, 4 एफआईआर दर्ज और 1... Jammu and Kashmir Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड के जुमे के खुतबे वाले प्रस्ताव पर छिड़ा विवाद, ... Atiq Ahmed Land Chakia Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना,...

MP: ‘तूने खाना कैसे नहीं बनाया…’ रॉड से मारकर हत्या, दोस्त का मर्डर कर भाग रहा था युवक; गार्ड ने दबोचा

45

इंदौर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में खाना बनाने की बात को लेकर साथ-साथ में ही रहने वाले एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फैक्ट्री में ही मौजूद अन्य कर्मचारियों से मिली. पुलिस ने वारदात का अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले को लेकर अब उससे पूछताछ की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि घटना सावेर रोड स्थित एक फैक्ट्री में हुई है.

डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री में खाना बनाने की बात को लेकर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हरीश का विवाद वहीं पर काम करने वाले धन प्रसाद से हो गया था. हरीश ने धन प्रसाद को खाना बनाने की बात कही थी, लेकिन धन प्रसाद ने खाना बनाने से इनकार दिया. ऐसे में हरीश ने अपने पास मौजूद एक लोहे की टॉमी से उस पर हमला कर दिया.

आरोपी से की जा रही है जांच

डीसीपी ने बताया कि हरीश ने हमला इतनी जोर से किया कि धन प्रसाद की कुछ ही देर में घटनास्थल पर मौत हो गई. ऐसे में हरिश घटना को अंजाम देकर वहां से फरार होने लगा, तो फैक्ट्री में मौजूद गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. बाणगंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आरोपी हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

रोज मिलकर बनाते थे खाना

जानकारी के मुताबिक धन प्रसाद सागर का रहने वाला था. दोनों सावेर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे और फैक्ट्री कैंपस में ही एक साथ एक ही कमरे में रहते थे. साथ ही रोजाना दोनों आपस में मिलकर खाना भी बनाते थे, लेकिन एक दिन फैक्ट्री में ज्यादा काम करने के चलते धनप्रसाद ने खाना बनाने से इनकार कर दिया था. इस वजह से हरीश को गुस्सा आ गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.