Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ईरान पर हमले की पूरी तैयारी, सामने आ गया इजराइल का प्लान

28

इजराइल पर ईरान के हमले को करीब 3 हफ्ते बीत चुके हैं. हमले के बाद से पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि इजराइल ईरान पर कब और कैसे जवाबी हमला करेगा. इजराइल सेना पहले ही बता चुकी है कि उन्होंने ईरान पर हमले की तैयारी कर ली है और ये हमला किसी भी वक्त नेतन्याहू का इशारा मिलते ही किया जा सकता है. अब मिडिल ईस्ट स्पेक्टेटर टेलीग्राम चैनल ने इजराइल का प्लान लीक कर दिया है.

ईरान के हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा था कि हम अपने ऊपर हमले करने वालों को सबक सिखाएंगे. मिडिल ईस्ट स्पेक्टेटर ने दावा किया है कि इजराइल सेना ने जवाबी हमले की फाइनल तैयारी करली है. साथ ही हमले के बाद ईरान और उसके प्रॉक्सी से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं की भी तैयारी कर ली गई है.

इजराइली सेना की तैयारी

मिडिल ईस्ट स्पेक्टेटर टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है कि 8-16 अक्टूबर इजराइल की तीनों सेनाओं ने हमले की फाइनल ड्रिल की है. 15 अक्टूबर को AWACs विमानों और लड़ाकू जेट विमानों के साथ ड्रिल की गई है, ड्रिल में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा हमले के लिए 40 ISO2 रॉक्स मिसाइलें तैयार की गई हैं.

हवाई हमलों के अलावा जमीनी हमले के भी तैयारी की जा रही है. एयर रिफ्यूलिंग, एरियल सपोर्ट, सर्च एंड रेस्क्यू के साथ-साथ KC-707 टैंकर्स, गल्फस्ट्रीम विमान ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. साथ ही प्रॉक्सी के पलटवार से बचाने के लिए स्पेशल फोर्स तैयार तैयार की गई है.

नेतन्याहू को निशाना बनाने से भड़का इजराइल

शनिवार को नेतन्याहू के घर के पास हुए हिजबुल्लाह के ड्रोन अटैक के बाद इजराइल सेना सतर्क हो गई है और उसने ईरान पर हमले के ब्लू प्रिंट को अंजाम देने का मन बना लिया है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल के दुश्मनों का अंजाम बहुत बुरा होगा. खबरों के मुताबिक ईरान पर हमले के लिए 3 एयरबेस को तैयार कर लिया गया है.

मिडिल ईस्ट में हो रही इस डेवलपमेंट के बाद पूरी दुनिया में जंग के भयानक रूप लेने की चिंता बढ़ गई है. ईरान और इजराइल की सीधे जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है, क्योंकि गैस, तेल और सोने के साथ-साथ ये जंग दुनिया के कई ट्रेड रूट को प्रभावित करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.