Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

प्यार में धोखा, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ किया गैंगरेप, फिर कर दी हत्या

35

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां युवती के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया, युवती के विरोध करने पर युवती का गला घोंटकर हत्याकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया, इस पूरे मामले में जिले की जैतपुर व झिकबिजुरी पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 जैतपुर थाना क्षेत्र के झीकबिजुरी चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को उसका प्रेमी 4 दिन पहले उसे किसी बहाने से बुलाकर मामरा के जंगल ले गया ,जहां युवती के साथ उसके प्रेमी ने जबरन दुष्कर्म किया, इस दौरान प्रेमी ने अपने एक दोस्त को बुलाकर युवती से दुष्कर्म कराया, इस बात का विरोध करने पर दोनों दोस्तों ने मिलकर पहले युवती का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया ,और इस हत्या से बचने के सुसाइट की घटना का आरोप देने के लिए युवती के शव को जंगल में लगे एक पेड़ में फांसी के फंदे में झुलाकर फरार हो गए।

लेकिन पुलिस ने बारीकी से जांच के दौरान इस अंधी हत्या को खुलासा करते हुए दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है। इस पूरे मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर राघवेंद्र द्विवेदी का कहना युवती के साथ दुराचार कर हत्या करने वाले प्रेमी सहित एक युवक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.