Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक...

हिंदू नाम और पगड़ी की आड़ में फैजान खान की अय्याशी का भंडाफोड़ ! हथियारों के साथ वीडियो वायरल, कांग्रेस–भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग

30

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदू संगठन ने लसूड़िया क्षेत्र में एक फ़्लैट पर छापा मारकर कुछ युवक और युवतियों को पकड़ा जिसमें एक युवक के पास से आपत्तिजनक चीजें और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। खास बात यह कि इनमें एक युवक कई भेष बदलकर लड़कियों के साथ अय्याशी करने का शौकीन है। फिलहाल संगठन के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पूरा मामला इंदौर के लिए लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है। जहां पर सूचना मिली थी कि यह एक मुस्लिम युवक हिंदू नाम रखकर लड़कियों के साथ और अपने दोस्तों के साथ अय्याशी करता है जिस पर वह लोग फ़्लैट पर पहुंचे तो वहां पर युवक के साथ कुछ लड़कियां भी मौजूद थी। वहीं उसके कमरे की तलाशी लेने पर अवैध हथियार भी बरामद किए गए और कुछ आपत्तिजनक चीज़ें भी बरामद की गई। इस मामले में सूर्य थाना प्रभारी तारे सोनी ने बताया था कि एक युवक फैजान को पकड़ा है जिसके पास आपत्तिजनक चीज़ें और हथियार बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

वहीं लव जिहाद के एंगल से भी पूरे मामले की जांच की जा रही। पुलिस ने अभी तक इस से बरामद मोबाइल में वीडियो ज़ब्त की है जिसमें वह चिलम पीते हुए युवतियों के साथ दिख रहा है। इसके साथ ही वह सरदार के भेष में भी उसकी फोटो मिली है। अब पुलिस इस पूरे मामले में बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी है।

मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने हिंदू संगठन द्वारा पकड़े गए फैजान के ऊपर कार्रवाई की निंदा की है। वहीं इसको लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटकर कांग्रेस पर वार किया है और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है जबकि फैजान सरदार का भेष धारण कर भी घूम रहा था। इसके साथ ही उसके मोबाइल से कई प्रकार की आपत्तिजनक चैट भी बरामद हुई है और कांग्रेस इस प्रकार के पकड़े गए आरोपी को लेकर सवाल जवाब कर रही है क्या यही कांग्रेस का चेहरा है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.