Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा परिवार, भूखे प्यासे रहकर बाबा की फोटो लेकर साधना में जुटे 6 लोग, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

48

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास के चलते पूरा परिवार खतरे में हैं। परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी है, वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

सनसनीखेज मामला जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है। बताया जा रहा है गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था। गांव वालों को शक हुआ तो बुधवार शाम को उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो अंदर का माहौल देख हैरान रह गए। घर के अंदर दो युवक बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले में खुलासा हुआ है कि परिवार के 6 लोग एक बाबा का फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिनमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थी। कई दिन भूखे रहकर खुद को अंदर बंद करके साधना कर रहे थे। साधना के दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के दो सदस्यों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे विक्षितों की तरह हरकत कर रहे हैं। घटना में दो सदस्यों की मौत के क्या कारण रहे इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.