Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रामराजा सरकार के दर्शनों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे और बंद होंगे कपाट

37

निवाड़ी: मध्यप्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर का आज से खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी ओरछा में विराजमान राजा राम के दरबार के कपाट अब शारद पूर्णिमा के दूसरे दिन 18 अक्टूबर से सुबह प्रातः 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे राजभोग के बाद बंद होंगे और शाम को 7 बजे आरती के साथ कपाट खुलेंगे और 9:30 बजे रात्रि व्यारी के बाद भगवन शयन को जायेंगे।

बता दें कि यह परिवर्तन साल में दो बार मौसम के हिसाब से किया जाता है और यह परंपरा पिछले पांच सौ सालों से चली आ रही है। इस बदलाव से श्रदालुओं को भी सुविधा होती है राजशाही परंपरानुसार चैत्र पूर्णिमा से मंदिर सुबह 8 बजे खुलता है 12:30 बजे राजभोग के बाद मंदिर बंद होता है।

शाम को 8 बजे आरती के साथ मंदिर के पट खुलते है और रात्रि 10:30 पर शयन आरती के साथ पट बंद होते है। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन से रामराजा सरकार के दर्शन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे और शाम को 7 बजे से 9:30 बजे तक भक्तों को दर्शन मिलते हैं इसके बाद शयन को भगवान अयोध्या चले जाते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.