Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

भोपाल के बैरागढ़ में सरकारी कर्मचारी के घर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद

37

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास व गांधी नगर स्थित अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त टीम ने एक साथ छह ठिकानों पर छापा मारा।

यहां भी मारा छापा

जानकारी के अनुसार सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर के तौर पर पदस्थ रमेश हिंगोरानी के बंगले पर छापामार कार्रवाई की है। रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की।

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जेवरात का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपित के ठिकानों से करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसी के साथ भारी मात्रा में गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी मिली है। हिंगोरानी के बंगले पर क्रेटा और स्कॉर्पियो समेत 4 लग्जरी कारें और 5 दोपहिया वाहन मिले।

अलसुबह पहुंची टीम

रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह पांच बजे दबिश दी। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने छापा मारा। रमेश और उनके दोनों बेटों पर गांधी नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उन्हें विक्रय करने के भी आरोप लगे थे। उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर एक मैरिज गार्डन भी बनाया था, जिसे 2 साल पहले जिला प्रशासन के आदेश पर तोड़ा गया था।

गांधीनगर में चलाता है स्कूल

जानकारी के अनुसार आरोपित रमेश हिंगोरानी गांधीनगर के लक्ष्मी देवी विकयोमल सराफ स्कूल एवं प्रेरणा स्कूल का संचालक है। इन स्कूलों का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। इन स्कूलों में रमेश के दोनों पुत्र भी सेवाएं देते हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान स्कूल के दफ्तरों में भी दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.