Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ओवरटेक को लेकर विवाद, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या; बेटे को बचाने के लिए ऊपर लेटी रही मां

44

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई इस समय सुर्खियों में है. दो दिन पहले जहां एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी के दिंडोशी में सोमवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ किस तरह युवक को पीट रही है. इस दौरान जहां युवक का बुजुर्ग पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा तो वहीं मां बेटे के ऊपर लेटकर उसे बचाने का प्रयास कर रही है.

इस घटना को लेकर वायरल हो रहा वीडियो दिल को झकझोर देने वाला है. दिंडोशी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताय कि मृतक का नाम आकाश है. आकाश का रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. इसी बीच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. मारपीट होते देख मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई. भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने भी मृतक पर हाथ साफ किया.

बेटे के ऊपर लेटी मां, फिर भी पीटते रहे लोग

आकाश की जब लोगों द्वारा पिटाई की जा रही थी, तब उसकी मां और उसके पिता बचाने के लिए आए. पिता जहां हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा था तो वहीं बेटे को बचाने के लिए मां उसके ऊपर लेट गई, ताकि उसके बेटे को मार न लगे, लेकिन इस दौरान उग्र भीड़ ने फिर भी उसे मारना नहीं छोड़ा.

बुजुर्ग पिता को भी लोगों ने पीटा

वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि हाथ-पैर जोड़ रहे बुजुर्ग पिता पर भी लोगों ने हाथ साफ किया. वह लोगों से काफी मिन्नत कर रहा था, लेकिन लोग उसके बेटे को पीटे जा रहे थे और अंत में आकाश की मौत हो गई. फिलहाल दिंडोशी पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है. वहीं मामले की जांच जारी है.

भीड़ युवक को पीटती रही, फिर भी नहीं दिखी पुलिस

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल खेड़ हो रहे हैं. अगर इतनी देर तक भीड़ युवक को पीटती रही तो पुलिस कहां पर थी, क्या दिंडोशी इलाके में उस समय एक भी गश्त की टीम नहीं घूम रही थी. अगर पुलिस समय से पहुंचती तो शायद युवक को जान बच जाती. भीड़ ने जिस तरह से युवक की पीट-पीटकर हत्या की, उससे राजधानी मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. युवक का मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.