Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिंड में चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में मौत के बाद तांत्रिक पर ले गए परिजन

24

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रविवार की रात को महिला को एक सांप ने काट लिया। परिजन उसको तत्काल ग्वालियर में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन महिला के शव को तांत्रिक के पास लेकर पहुंच गए घटना मालनपुर थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी, चारपाई पर कलावती सो रही थी तभी उसे सांप ने काट लिया महिला ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी पति ने डंडा मारकर सांप को मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद महिला को उपचार के लिए परिजन ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला के शवको एक तांत्रिक के पास लेकर पहुंचे लेकिन तांत्रिक भी महिला को जिंदा नहीं कर सका उसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया परिजन मरा हुआ सांप लेकर भी अस्पताल पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.