Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कोलकाता: जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल का 9वां दिन, खराब हो रही स्थिति

32

पश्चिम बंगाल के कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई जूनियर डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद से उन्हें न्याय दिलाने के लिए डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं. कोलकाता और सिलीगुड़ी शहर में ‘आमरण अनशन’ कर रहे डॉक्टरों को 9 दिन हो गए. इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे तीन डॉक्टर्स को अब तक उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.

आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर्स फोरम के एक नेता ने बताया कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है लेकिन राज्य प्रशासन टस से मस नहीं हो रहा है. इस बीच, आरजी कर अस्पताल के पूर्व छात्रों का एक ग्रुप भी भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 12 घंटे के सिंबोलिक फास्ट के लिए मेडिकल प्रतिष्ठान पहुंचा. हालांकि, उन्हें CISF कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा जो कोर्ट के ऑर्डर के बाद हॉस्पिटल में सिक्योरिटी ड्यूटी पर थे.

रविवार को अरंधन करने को कहा

पूर्व छात्रों में से सबसे ज्यादा सीनियर सिटीजन हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने सिंबोलिक फास्ट प्रोग्राम के साथ आगे बढ़ेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए. पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद शहर में भी कई लोग दिन में सिंबोलिक फास्ट रख रहे हैं आंदोलनकारी डॉक्टरों ने लोगों से अपने उद्देश्य के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए रविवार को अरंधन (खाना नहीं पकाने) का पालन करने का आग्रह किया है.

48 घंटे काम बंद रहेगा

प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पूरे पश्चिम बंगाल में मेडिकल प्रतिष्ठानों में 14 अक्टूबर से 48 घंटे के ‘आंशिक काम बंद’ का आह्वान किया है. हालांकि प्राइवेट हॉस्पिटल के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के बैनर तले डॉक्टरों ने कहा कि सभी इमरजेंसी सुविधाए चालू रहेंगी.

विरोध कार्निवल का आह्वान

डॉक्टर्स ने 15 अक्टूबर को एस्प्लेनेड में ‘विरोध कार्निवल’ का आह्वान किया है. यह तारीख पास में स्थित रेड रोड पर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से आयोजित कार्निवल के साथ मेल खाती है, जहां प्रमुख दुर्गा पूजा मूर्तियों और सजावट को जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदर्शित किया जाता है. चल रहे आंदोलन ने फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) को भी चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को कोई नुकसान होता है तो देश भर में मेडिकल सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी.

50 दिनों तक किया था काम बंद

जूनियर डॉक्टर्स 5 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं इससे पहले उन्होंने 50 दिनों तक ‘काम बंद’ किया था और विरोध प्रदर्शन किया था. हालांकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है औैर इस केस की जांच भी सीबीआई कर रही है. शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हालात आगे बढ़ने से पहले हस्तक्षेप करने का आग्रह किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.