Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

जिसमें रहते थे केजरीवाल, उसी आवास में रहेंगी CM आतिशी, PWD ने सौंपी चाबी

37

दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला आवंटित कर दिया गया है. पीडब्ल्यूडी ने औपचारिक रूप यह बंगाल दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित कर दिया है. आतिशी को वही बंगला आवंटित किया गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे. एलजी आवास से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने आज आतिशी को बंगले की चाबी सौंप दी है.

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को इस आवास को खाली कर दिया था. इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी वहां रहने के लिए चली गईं थीं. इस बीच बंगले के आधिकारिक आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. मामला इतना बढ़ गया है कि मुख्यमंत्री को अपना सामान वापस लेकर जाना पड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था.

देखते ही देखते मामला सियासी रूप ले लिया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री को उपराज्यपाल के इशारों पर उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकाल दिया गया. आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद ने गुरुवार को कहा कि नवरात्र के मौके पर एक महिला मुख्यमंत्री का सामान फेंक कर उसे घर से निकाल दिया गया. बीजेपी बिना चुनाव जीते मुख्यमंत्री निवास पर कब्जा करना चाहती है.

PWD के मुताबिक हस्तांतरण-अधिग्रहण और सामान की इंवेंटरी की उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से 6 फ्लैग स्टाफ रोड को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.