Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

CM को बताकर जा रहा हूं… अजित पवार की नाराजगी के बीच देवेंद्र फडणवीस का तंज

32

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की नाराजगी के बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहली ट्रायल फ्लाइट की लैंडिंग कार्यक्रम से वापस जाते समय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो दूसरे कार्यक्रम में जा रहे हैं और सीएम को बताकर जा रहे हैं, वरना आप लोग कहेंगे कि मैं नाराज होकर गया.

सीएम के इस जवाब को अजित पवार की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है. अजित पवार कल मुंबई के सहयाद्री गेस्ट हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट की बैठक में अजित पवार भी शामिल हुए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद वो बाहर निकल गए. इसके बाद रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने के लिए वो एनसीपीए लॉन्ज पहुंच गए.

सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद थे, लेकिन अजित वापर निकल गए

इस बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पूरे समय तक मौजूद थे, लेकिन पवार के अचानक बाहर निकलने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी क्या वो नाराज तो हैं, लेकिन बैठक में एनसीपी कोटे के बाकी मंत्री मौजूद थे. माना जा रहा है कि फडणवीस ने इशारों ही इशारों यह बताने की कोशिश की है कि महायुति गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है.ॉ

फडणवीस बोले- नवी मुंबई एयरपोर्ट से बहुत फायदा मिलेगा

नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर फडणवीस ने कहा कि आज सुरक्षित ट्रायल लैंडिंग हुई है. विपक्ष की ओर से इसे लेकर बहुत सवाल किए जा रहे थे. इस एयरपोर्ट से लोगों को बहुत फायदा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका भूमि पूजन किया था. अगले कुछ महीने में इस एयरपोर्ट को खोल दिया जाएगा. इस पर चार टर्मिनल हैं और 2 रनवे हैं.

एनसीपी गुट का नाराजगी से इनकार

सूत्रों के मुताबिक कई संस्थाओं को भूखंड दिए जाने और अलिबाग विरार कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर सरकार और अजित गुट से बात नहीं बन रही है. वित्त विभाग अजित पवार के पास है. कैबिनेट की बैठक से बीच में ही निकल गए. ऐसे में इस पर सवाल उठ रहे हैं और अटकलबाजी चल रही है कि क्या अजित पवार नाराज हैं, लेकिन उनके नाराजगी की बात को एनसीपी गुट ने खारिज कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.