Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुधमुंहे बच्चे को लेकर कुएं में कूदी थी महिला, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज

21

 भोपाल। बैरसिया तहसील के गुनगा थाना इलाके में शनिवार दोपहर संगीता कुशवाहा और उसके 15 माह के बच्चे नितिन की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद से संगीता को ससुराल के लोग दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर संगीता ने मासूम बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने इस मामले में पति सुनील, जेठ गोविंद, ससुर बाबूलाल, सास भगवती और जेठानी आशा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित पति और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना के बाद ससुराल के लोगों ने पुलिस को बताया था कि महिला बच्चे को गोद में लेकर कुएं के पास लगे पेड़ से सीताफल तोड़ रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरी।

गुनगा थाना प्रभारी एचएस वर्मा ने बताया बैरसिया के नलखेड़ा निवासी 27 वर्षीय संगीता की शादी अगस्त 2022 में गुनगा निवासी किसान सुनील कुशवाहा से हुई थी। उसका लगभग 15 माह का बेटा भी नितिन भी था। शनिवार दोपहर संगीता बेटे को गोद में लेकर घर से 50 मीटर की दूरी पर कुएं के पास बने देवी के स्थान पर पूजा करने गई थी। दोपहर करीब 12.30 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे के साथ कुएं में गिर गई थी। स्वजन ने गांव वालों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले थे।

इस मामले की जांच एसडीओपी बैरिसया सर्वप्रिय सिन्हा ने की। संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-बेटा की मौत डूबने से होना बताई गई थी। संगीता के मायके वालों ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इसके लिए बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इस वजह से ही उसने इस तरह का कदम उठा लिया। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.