Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिहार: पटना के इस्कॉन मंदिर में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; क्या है मामला?

36

बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर में रविवार को बड़ा बवाल हुआ. यहां भागलपुर इस्कॉन मंदिर से आए ब्रह्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई. आरोप है कि पटना इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष ने भागलपुर के ब्रह्मचारियों को मीटिंग के लिए बुलाया था. इसी दौरान विवाद हुआ तो उनके इशारे पर ही बाउंसरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा तो नहीं दर्ज किया, लेकिन कई एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में भागलपुर इस्कॉन मंदिर से आए ब्रह्मचारियों ने पुलिस में शिकायत भी दी है. पुलिस के पास पहुंचे ब्रह्मचारियों ने बताया कि मंदिर के प्रेसिडेंट मंदिर परिसर में कई तरह के अनैतिक काम कर रहे हैं. इस संबंध में उन लोगों ने संस्था अथॉरिटी में शिकायत की थी. इसी मामले में मंदिर प्रेसिडेंट ने मीटिंग के लिए बुलाया था और यहां आने पर उनके साथ मारपीट की गई है. ब्रह्मचारियों के मुताबिक मंदिर प्रेसिडेंट का एक आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है.

पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप

बाद में ब्रह्मचारियों ने पुलिस पर भी मंदिर प्रेसिडेंट के साथ मिली भगत का आरोप लगाया. कहा कि इस घटना के उनके शरीर पर जाहिर चोट के निशान हैं. उन लोगों ने पुलिस को पूरी घटना सुनाई, बावजूद इसके पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. हालांकि पटना पुलिस के डीएसपी लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह खुद देर रात मंदिर पहुंचे थे और घटना स्थल का मुआयना किया था. उन्होंने बताया कि यह विवाद इस्कॉन मंदिर के एडमिनिस्ट्रेशन पर कंट्रोल करने को लेकर हुआ है.

भागलपुर के ब्रह्मचारियों ने लगाए आरोप

इसके लिए पहले से ही प्रबंधन के भीतर गुटबाजी चल रही है. पुलिस के मुताबिक इस्कॉन मंदिर से भागलपुर ट्रांसफर किए गए एक बालयोगी ने शिकायत दी है. इसमें पटना इस्कॉन मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस शिकायत और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर, पटना इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने दावा किया कि जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है, वह करीब छह साल पुराना है. उस समय एक साजिश के तहत मंदिर प्रेसिडेंट को आपत्तिजनक मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.