Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

दिल्ली: बस मार्शल मुद्दे पर AAP और BJP में तकरार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई लिखित शिकायत

43

दिल्ली में 10 हजार बस मार्शलों की नियुक्ति का मामला रविवार को थाने पहुंच गया है. दिल्ली सरकार और भाजपा विधायकों के बीच चल रही तकरार अब सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंच गया है. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और बस मार्शलों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और AAP विधायक भी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे.

शनिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों के बीच बैठक से शुरू हुआ हंगामा एलजी सचिवालय तक जारी रहा. वहीं, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. थाने में शिकायत देने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह अपने विधायक साथियों के साथ कल एलजी हाउस के बाहर मारपीट की गई लड़कियों की शिकायत की जानकारी लेने सिविल लाइंस थाने पहुंचे हैं.

डर है उनके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए..

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ‘आपने कल मेरे ट्वीट और वीडियो भी देखे होंगे, जिसमें 2 महिला मार्शल, एक पंकजा, जिन्होंने बताया कि विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें लात मारी और दूसरी जुबैदा नाम की महिला को एक पुलिसकर्मी ने मारा. मैंने मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी से उनका मेडिकल कराने को कहा, उसके बाद हमें हिरासत में ले लिया गया. उसके बाद हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ?’

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्हें डर है कि जिस महिला मार्शल ने कैमरे पर कहा कि उन्होंने मुझे लात मारी, उनके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए.. वो कहीं गायब हो गई हैं. उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में उन्होंने लिखित शिकायत दी है. ताकि पुलिस इस मामले में अपनी बात से मुकर न जाए.

इस मुद्दे पर और राजनीति न करें- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेताओं और बस मार्शलों पर एफआईआर के मुद्दे पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जितने समय तक विजेंद्र गुप्ता हमारे साथ बैठे रहे, उनकी हर मिनट की रिकॉर्डिंग हमारे पास है. अगर किसी ने बदतमीजी की तो वो विजेंद्र गुप्ता थे. हमारी महिला मार्शलों ने पैर छुए. हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जिस लड़की ने उनके पैर पकड़े थे, उसे लात मारकर भगा दिया. अब विजेंद्र गुप्ता इन बेचारों को परेशान कर रहे हैं. वो पुलिस की मदद ले रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘मुझे अपने मंत्रियों पर गर्व है जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के भी पैरों में लेट जाते हैं.’ उन्होंने एलजी और बीजेपी वालों से अनुरोध किया है कि इस मुद्दे पर और राजनीति न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.