Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

हर बहन को 10 मिनट में बचाएंगे ‘बजरंगी भाईजान’, 200 कार्यकर्ताओं के साथ तैनात होगी 20 दुर्गावाहिनी

99

गुजरात में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी इमरजेंसी के लिए Bajrang Dal ने एक खास तरह की हेल्पलाइन शुरू की है. इस हेल्पलाइन को नाम दिया गया है ‘मेरा भाई’. बजरंग दल का दावा है कि वह Navratri 2024 के दौरान किसी भी संकटग्रस्त बहन के संपर्क करने पर 10 मिनट के अंदर उनकी मदद के लिए आएंगे.

छेड़छाड़ या किसी और तरह की समस्या होने पर बहनें, बजरंग दल के दिए गए इस हेल्पलाइन नंबर 8735873595 पर कॉल कर सकती हैं. Shardiye Navratri के दौरान VHP,बजरंग दल के कार्यकर्ता और दुर्गावाहिनी की बहनें लोगों की चेकिंग भी करेंगी. लोगों को तिलक करके ही नवरात्रि आयोजन में भाग लेने की रजामंदी दी जाएगीय. आयोजकों को यह सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी गई है कि कोई भी विधर्मी गरबा में प्रवेश न करे. मुसीबत में फंसी बहनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया है.

आधार कार्ड के बगैर पंडाल में ‘नो एंट्री’

गणेश महोत्सव के दौरान गुजरात के कई शहरों में पथराव की घटनाओं पर कई संगठनों ने नाराजगी जताते हुए बीते दिनों, नवरात्र महोत्सव में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने की बात कही थी. छेड़छाड़, लव जिहाद या फिर किसी भी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गरबा आयोजक इसमें शामिल होने वालों की पहचान को जरूरी मान रहे हैं, ऐसे में हर तरीके से उनकी जांच की जाएगी, साथ ही उन्हें तिलक लगाकर ही पंडालों में जाने की पर्मिशन दी जाएगी.

बंजरंग दल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बंजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मानें तो हर पंडाल में 200 कार्यकर्ताओं के साथ 20 दुर्गावाहिनी बहनों की टीम अलग-अलग जोन में सक्रिय रहेगी. इस दौरान सीसीटीवी कैमरों से भी जांत की जाएगी. अगर इसके बावजूद भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं तो फिर तुरंत पुलिस विधिवत कार्रवाई करेगी. नवरात्र महोत्सव के लिए पुलिस की भी कई टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ताकी किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटनाएं सामने ना आएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.