Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

महाविकास अघाड़ी में बैठकों का दौर जारी, सीट शेयरिंग पर हो सकता है फैसला

17

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बैठकों का दौर जारी है. सीटों के बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी के बीच मंथन चल रहा है. दो दिन की बैठक के बाद तीसरे दिन भी बैठक शुरू हो गई, जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जा रही है. इस बैठक में एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत, सांसद अनिल देसाई, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले शामिल हैं.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों अगले महीने नवंबर में चुनाव होंगे, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं. महाविकास अघाड़ी की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है, जिसके लिए सभी दलों के बीच अब सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही तीनों दल एक साथ प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार करेंगे.

उद्धव गुट को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद

सीट शेयरिंग फॉर्मूले की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक सूबे में उद्धव गुट बड़े भाई की भूमिका में है, ऐसे में उसे 288 सीटों में से 100 सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है यानी UBT के बाद सबसे ज्यादा सीटे कांग्रेस की झोली में आएंगी, तीसरे नंबर पर शरद पवार गुट वाली एनसीपी है.

जल्द होगी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

बीते सोमवार को हुई बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बैठक को सकारात्मक बताया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दशहरा से पहले 200 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की तल्खी होने से इनकार किया. दरअसल ऐसी कई सीटें हैं जिनको लेकर तीनों ही पार्टियों के बीच पेंच फंस रहा है. सभी पार्टियां यहां अपने-अपने उम्मीदवारों को उतारना चाहती हैं, जिसको लेकर गठबंधन के बीच तल्खी की खबरें सामने आ रही थीं.

वहीं बीते रविवार को रविवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया था कि 8 से 10 दिनों में विकास अघाड़ी बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो जाएगा. उन्होंने ये भी कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी शानदार प्रदर्शन करेगा और उनकी ही सरकार बनेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.