Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Garba Advisory: भोपाल में गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, युवाओं से शांति... 'इंडिया' गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन: संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक विपक्षी नेताओं का मार्च, CEC के इस्... Manawar Dhar News: कपास और गराडू की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 20 लाख के पौधे किए ... Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार...

महंगा पड़ेगा इस गांव में शराब का शौक! पीने व बेचने पर लगेगा जुर्माना

33

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ऊमा भारती के अपने गांव में शराब पीना तो दूर, हाथ में लेना भी अपराध है. यहां व्यवस्था इस गांव के लोगों ने खुद बनाई है. इस व्यवस्था के तहत यदि कोई शराब पीता है या बेचता है तो उसके खिलाफ पंचायत की ओर से कड़ा अर्थ दंड लगाया जाएगा. गांव की पंचायत ने पिछले दिनों इस संबंध में आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया और अब इस फैसले को लागू भी कर दिया गया है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ऊमा भारती ने राज्य में शराब बंदी की पहल की थी. उनकी पहले भले ही राज्य में कारगर नहीं हो पायी, लेकिन उनके पैतृक गांव डूडा के लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है. ग्राम पंचायत ने आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि इस गांव में अब ना तो कोई शराब बेचेगा और ना ही कोई शराब पीएगा. यदि कोई ऐसा करता है तो पंचायत की ओर से कड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है.

इसलिए लिया गया फैसला

टीकमगढ़ के डूडा गांव में देहरी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित इस पंचायत में तय किया गया कि शराब पीने वाले पर 11 हजार रुपये और शराब बनाने या बेचने वाले पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. वहीं इसकी सूचना पंचायत को देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दिनों शराब पीकर लोगों ने झगड़ा किया और इस झगड़े में गांव के ब्रती चंद जैन नामक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. यही नहीं, शराब की ही वजह से कई घरों में पारिवारिक कलह की स्थिति बनी है. हालात को देखते हुए गांव में शराब पीने वालों का सर्वे कराया गया.

जुर्माने की रकम से सफाई

इसमें पाया गया कि करीब 300 ऐसे लोग हैं, जो शराब पीकर फसाद करते रहते हैं. इन लोगों पर कंट्रोल करने के लिए ही पंचायत ने यह फैसला किया है. तय किया गया है कि यदि कोई बाहर से शराब पीकर गांव में आने की कोशिश करता है तो उसे भी गांव की सीमा पर रोक दिया जाएगा. पंचायत के इस फैसले के बाद रविवार को पहला मामला सामने आया. इसमें एक युवक गांव के बाहर से शराब पीकर आ गया. लोगों से उसे पकड़ा और जुर्माना राशि वसूल की. अब इस रकम से गांव में साफ सफाई का काम होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.