Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व खुलते ही धरने पर बैठी विधायक, रोस्टर में नई जिप्सियों को जोड़ने की मांग

41

उमरिया। मंगलवार को पर्यटन सत्र शुरू होते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रोस्टर में नई जिप्सियों को शामिल करने की मांग को लेकर राजनीति गरमा गई। दोपहर बाद मानपुर विधायक मीना सिंह नई जिप्सियों को रोस्टर में शामिल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। विधायक का कहना है कि पार्क प्रबंधन ने नई जिप्सियों को रोस्टर में शामिल नहीं किया। इससे उन लोगों मे निराशा है जिन्होंने रोजगार की उम्मीद से नई जिप्सियां खरीदी हैं।

विधायक मीना ने कहा कि, उन्होंने पहले ही प्रबंधन को कह दिया था कि कुछ नई जिप्सियों को भी रोस्टर में शामिल किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके। बाहर के लोगों की कई-कई जिप्सियां लगी हुई हैं और हमारे क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं।

पर्यटकों को रोका

ताला गेट के पास धरने पर बैठी विधायक मीना सिंह और उनके समर्थकों ने पर्यटकों के वाहनों को सफारी करने जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को पार्क के अंदर भेजने की अपनी व्यवस्था कर रखी थी, जिससे सफारी में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आने की जानकारी पार्क प्रबंधन ने दी है।

बांधवगढ़ के डिप्टी फील्ड डायरेक्टर पीके वर्मा का कहना है कि उन्होंने सभी पर्यटकों को पार्क के अंदर भेजने की व्यवस्था कर ली है और कोई भी वाहन नहीं रूका है। हालांकि प्रबंधन ने अपनी व्यवस्था के बारे में खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि पर्यटकों को दूसरे मार्ग से अंदर भेजा गया है।

रोस्टर में 244 जिप्सियां

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रोस्टर में 244 जिप्सियां दर्ज हैं। इन्हीं में से 147 जिप्सियों को प्रतिदिन रोस्टर पद्धति से अंदर भेजा जाता है। सत्र के पहले यह बात चर्चा में थी कि इस बार नई जिप्सियों को रोस्टर में जोड़ा जा सकता है, लेकिन साथ ही यह चर्चा भी थी कि नई जिप्सियों को पुरानी जिप्सियों से रिप्लेश करके जोड़ा जा सकता है। हालांकि दोनों में से किसी भी तरह से नई जिप्सियों को रोस्टर में शामिल नहीं किया गया।

यह बात भी सामने आई है कि विधायक मीना सिंह ने पहले ही प्रबंधन से कह दिया था कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके, इसके लिए कुछ नई जिप्सियों को भी रोस्टर में शामिल किया जाए, लेकिन प्रबंधन ने ऐसा कुछ नहीं किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.