Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा

नेपाल में भूस्खलन की वजह से फंसे प्रदेश के 17 सैलानी, जबलपुर सहित डिंडौरी और रीवा के पर्यटक शामिल

18

जबलपुर। भारत के पड़ोसी राज्‍य नेपाल में भूस्खलन के बाद अफरा तफरी का महौल है। मध्‍य प्रदेश के डिंडोरी के सात, छह जबलपुर व चार रीवा के लोग काठमांडू में फंसे हैं। सभी लोग काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन को गए गए थे। वहां फंसे होने की सूचना मिल रही है। बारिश के चलते बाढ़ और भू स्खलन से पशुपतिनाथ मार्ग की सड़क बह गई है। हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए गए, जिनसे संपर्क करके जानकरी ले सकते है। जिला कंट्रोल रूम जबलपुर 0761-2623925 और नोडल अधिकारी अनुग्रह सिंह (संयुक्‍त कलेक्‍टर) 9713813496 है।

कई देशों के पर्यटक वाहन सहित फंसे हैं

कई देशों के पर्यटक वाहन सहित फंसे हैं। मेहदवानी ब्लाक के ग्राम कठोतिया निवासी 7 लोगों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिल पाई है। संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

जबलपुर के छह लोग काठमांडू शहर में

जबलपुर जिले के छह लोग नेपाल के काठमांडू शहर में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। वहां पर भूस्खलन होने के बाद वहां फंसे हुए हैं जिला प्रशासन लगातार उनसे संपर्क कर रहा है लेकिन हो नहीं पा रहा है। परिवार की जानकारी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। नेपाल जाने वाले यात्रियों के नंबर श्रीखूब चंद साहू डिंडोरी, राकेश बडगैया जबलपुर सभी कुशल हैं। नेपाल के मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हैं।

भूस्खलन के साथ बाढ़ के पानी में टूट गए हैं पुल-पुलिया

भगवान पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने नेपाल गए जिले के सात लोग नेपाल में फंसे हुए हैं। यहां भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते पुल बह गए हैं। विगत चार दिनों से सड़क मार्ग काठमांडू का बाधित है। आवागमन बंद होने से जिले के मेहेंदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरसी और कठौतिया निवासी सात लोग नेपाल में ही फंसे हुए हैं। मेहेंदवानी ब्लाक कॉग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू अपने अन्य साथियों के साथ किराए का चार पहिया वाहन लेकर नेपाल गए थे।

सभी लोग डिंडौरी से 26 सितंबर को नेपाल गए थे

काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही भू उत्खनन और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल बह गया। सभी लोग इस स्थान पर फस गए थे। नेपाल सरकार की मदद से सभी को हेलीकॉप्टर के सहारे काठमांडू तक 2 दिन पहले पहुंचा दिया गया था। वर्तमान स्थिति यह है कि वे लोग अपने वतन वापस नहीं आ पा रहे हैं। सभी लोग डिंडौरी से 26 सितंबर को नेपाल गए थे। सभी प्रभावित लोगों को भारत सरकार के एंबेसी में ले जाया गया है।

आरोप लगाया कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है

दुर्गा प्रसाद साहू के साथ संतोष साहू, कठौतिया निवासी खूबचंद साहू, सरसी निवासी राजेश साहू, मेहेंदवानी निवासी विनोद साहू सहित वाहन चालक दीपक मरावी व एक अन्य भी है। सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।सभी लोग धर्मशाला में रुके हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है।सभी लोग परेशान हो रहे हैं।

बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए हैं

नेपाल में भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए हैं। विगत चार दिनों से सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू का संपर्क टूटा हुआ है। सभी लोग परेशान हो रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से लगातार नेपाल में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनके द्वारा मंडला के क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह से भी बात कर अपनी समस्या रखी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.