Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मोबाइल फोन मंगाया, फ्री के चक्कर में डिलीवरी बॉय को मारा; लाश के टुकड़े कर नहर में फेंका

32

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दो युवकों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में हत्या की जो वजह इन्होंने बताई, उसे सुन पुलिस भी सन्न रह गई. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की साइट से दो मोबाइल फोन ऑर्डर किए थे. पैसे न देने के चलते उन्होंने पहले तो डिलीवरी बॉय की हत्या की. फिर उसकी लाश के टुकड़े कर, उसे माती इलाके में इंदिरा नहर में फेंक दिया. हालांकि लाश के टुकड़ों की बात से पुलिस इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि इन्होंने सिर्फ बोरे में भरकर लाश को फेंका है.

हत्या का ये सनसनीखेज मामला राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है. इसी महीने 24 सितंबर को फ्लिपकार्ट कंपनी का एक डिलीवरी बॉय भरत सतरिख रोड स्थित गो डाउन से माल उठाया और डिलीवरी करने के लिए निकल गया. चिनहट में वह दो मोबइल फोन की डिलीवरी करने गया था, लेकिन देर रात तक अपने घर नहीं लौटा. इस पर परिजन काफी परेशान हो गए. उन्होंने चिनहट थाने पहुंचकर भरत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस भरत की तलाश में जुट गई.

चिनहट इलाके में की गई डिलीवरी बॉय की हत्या

तीन-चार दिन तक तो पुलिस को उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस ने जब उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो आखिरी लोकशन भी चिनहट थाना क्षेत्र में एक घर के पास मिली. बीते रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई. पुलिस पूछताछ में दोनों ने निशातगंज के रहने वाले डिलीवरी बॉय भरत की हत्या की बात कबूल की. हालांकि हत्या किस वजह और किस बेरहमी से की गई, इसे सुन पुलिस भी सन्न रह गई.

फ्लिपकॉर्ट पर ऑर्डर किए थे 2 मोबाइल फोन

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट पर दो मोबाइल फोन ऑर्डर किए थे. 24 सितंबर को डिलीवरी बॉय भरत इन फोन की डिलीवरी देने आया था. मोबाइल फोन तो आरोपियों ने ले लिया, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. इस पर उन्होंने भरत की हत्या कर फ्री में ही मोबाइल फोन लेने की सोची. फिर दोनों ने मिलकर भरत की हत्या कर दी और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उसे बोरे में भरकर बाराबंकी स्थित इंदिरा नहर में फेंक दिया.

लाश के टुकड़े करने की बात गलत- पुलिस

पुलिस दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लाश की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक लाश का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस और SDRF के गोताखोर लाश को इंदिरा नहर में तलाश रहे हैं. पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों की पहचान गजानंद और आकाश के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि लाश के टुकड़े करने की बात गलत है. लाश को केवल बोरे में भरकर नहर में फेंका गया है. लाश की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.