Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

बिहार: दरभंगा में तीन महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत, पटरियों पर शौच के लिए गई थीं

42

बिहार के दरभंगा में शीशों में बन रहे बाईपास रेलवे स्टेशन के रेल लाइन के पास तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं. ट्रेन की चपेट में आने से गोपालपुर में इन तीन महिलाओं की मौत हो गई है. तीनो महिलाएं एक ही परिवार की हैं. दरभंगा में ये बाईपास नया-नया बनाया गया है. रेलवे स्टेशन में तीनों महिलाएं इसी बाईपास के पास शौच करने के लिए गई हुई थीं.

इस दौरान स्पीडी ट्रायल कर लौट रहे ट्रेन की चपेट में तीनों महिलाएं आ गईं, जिससे तीनों की मौत की हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.नया-नया बाईपास रेलवे स्टेशन बनाने के कारण यहां पर स्पीडी ट्रायल किया जा रहा था.

इंजना का ट्रायल चल रहा था

इस दौरान ट्रायल इंजन की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई है. ये सभी महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं. घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान बबीता देवी, ममता देवी और देवकी देवी के रूप में हुई है. तीनों महिलाएं आपस में डियादनी थीं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थीं. दरभंगा के ककरघट्टी शिशो के बीच बिछी नई रेललाइन के पास हुई है और घटना स्थल सदर के गोपालपुर के पास की है. वहीं इस दर्दनाक घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित दिखे हैं. उन्होंने मौके पर विरोध भी जताया है.

घर में शौचालय होता तो नहीं ये घटना

घटना उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी विरोध किया. साथ ही कहा कि घर में अगर शौचालय होता तो ये तीनों महिला शौच के लिए घर से नहीं निकलतीं और आज इनकी मौत नहीं होती. गरीब परिवार के लोगों के यहां अभी भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में कौन इनकी मौत के लिए जिम्मेदार होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.