Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

दिवाली से पहले हो जाएंगे फिट! घर में शुरू कर दें ये आसान वर्कआउट

18

दिवाली का त्योहार आने को एक महीने का वक्त बचा हुआ है. इस त्योहार पर वैसे भी हस सभी चीजों को परफेक्ट और अट्रैक्टिव देखना चाहते हैं. ऐसे में आप खुद पर भी इस रूल अप्लाई करके और खुद को स्लिम-ट्रिम कर सकते हैं. इस एक महीने के अंदर आप चाहें तो फिट दिखाई दे सकते हैं. टोंड फिगर पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज करना शुरू कर दीजिए.

एक्ट्रा फैट आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है. आप भी दिवाली सेलिब्रेशन के लिए कुछ एक्स्ट्रा वेट को कम करना चाहते हैं तो कुछ सिंपल एक्सरसाइज को रुटीन में शामिल कर सकते हैं. आइए आपको इन शानदार एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप शानदार लुक पा सकते हैं.

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग को HIIT के नाम से भी जाना जाता है. इसे प्रैक्टिस करने से कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है. इसमें आप जंपिंग जैक, बर्पीज और हाई नीज़ जैसे वर्कआउट शामिल कर सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट भी कम होता है. हफ्ते में रोज 15 से 20 मिनट इसे प्रैक्टिस किया जा सकता है.

प्लैंक वर्कआउट

प्लैंक कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ कोर मजबूत बनाने की शानदार एक्सरसाइज है. फोरआर्म प्लैंक आसन से शुरुआत करते हुए शरीर को सीधी रेखा में ले जाएं. 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें. इस एक्सरसाइज को हफ्ते में 3 से 4 बार करें.

वॉकिंग लंजेस

वॉकिंग लंजेस आपके ग्लूट्स और पैरों को मजबूत बनाने में मददगार है. ये एक्सरसाइज नॉर्मल लंजेस की तरह ही है. लेकिन इसमें आपको एक जगह खड़े न रहकर चलना होगा. रोजाना इस एक्सरसाइज के 10 से 15 के 3 सेट जरूर करें.

रोप स्किपिंग

रोप स्किपिंग सबसे प्रभावी कार्डियो एक्टिविटी है, जो कैलोरी को तेजी से बर्न कर सकती है. रस्सी कूदने से दिल मजबूत बनता है. इसके साथ ही, शरीर भी फ्लैक्सिबल होता है. रोजाना 15 से 20 मिनट रस्सी कूदने का टार्गेट सेट करें. जैसे-जैसे आपकी फिटनेस बढ़ती जाएगी आप इसका समय भी बढ़ा सकते हैं. इससे वजन तेजी से कम होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.