Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

इंजीनियर ने गायब कर दिया फायर स्टेशन… BJP MLA प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद जांच शुरू

85

ग्वालियर: शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रीतम लोधी ने नगर निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा अधीक्षण यंत्री के पद पर पदस्थ डा. अतिबल सिंह यादव के खिलाफ 17 बिंदुओं की शिकायत निगमायुक्त अमन वैष्णव से की है।

शिकायत में विधायक ने उल्लेख किया है कि अतिबल सिंह यादव द्वारा फायर ब्रिगेड के एक वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर में मरम्मत के नाम पर गायब करा दिया। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फायर सब स्टेशनों का कुछ अता-पता नहीं है। एक मृत व्यक्ति ज्ञानेश राजपूत का मजदूरी कार्ड बनाने के साथ ही वे अब्बल सिंह यादव के नाम से भी काम करते हैं।

निजी काम का निगम से वेतन

अतिबल के निवास पर फायरमैन और ड्राइवर जैसे 25 कर्मचारी काम करते हैं। निगम का एक परमानेंट कर्मचारी दीपक कुशवाह भी इटावा में अतिबल यादव के ईंट भट्टे पर काम कर रहा है, जबकि उसका वेतन निगम से निकल रहा है। इसके साथ ही अतिबल यादव के रिश्तेदार निगम में गलत तरीके से लगाए गए हैं।

यह शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें उपायुक्त अनिल दुबे और अमर सत्य गुप्ता के साथ ही कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनुज शर्मा को शामिल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.