Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

कुछ सीन हटाएं तो मिल सकता है सर्टिफिकेट…कंगना रनौत की इमरजेंसी पर सेंसर बोर्ड सख्त

47

भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है. पहले इस फिल्म को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे रिलीज न होने देने की मांग की थी. इसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला और यह तय तारीख 6 सितंबर को रिलीज नहीं हो पाई. अब सीबीएफसी ने गुरुवार को बोम्बे हाई कोर्ट को बताया कि अगर फिल्म के कुछ सीन में कट लगाए जाते हैं तो इसे सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है.

बुधवार तक करना था फैसला

यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक है. इसमें इंदिरा गांधी का किरदार खुद कंगना रनौत ने ही निभाया है. इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस भी किया है. उन्होंने सीबीएफसी पर रिलीज में देरी करने के लिए सर्टिफिकेट को रोकने का आरोप लगाया था. न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनावाला की बेंच ने पिछले हफ्ते फिल्म के लिए सर्टिफिकेट जारी करने पर फैसला नहीं लेने के लिए CBFC को कड़ी फटकार लगाई थी. हाई कोर्ट ने तब कहा था कि सेंसर बोर्ड किसी बाड़े में नहीं बैठ सकता है और उसे किसी न किसी तरह से अपना फैसला लेना होगा. कोर्ट ने CBFC को 25 सितंबर तक फैसला लेने का निर्देश दिया था.

रिलीज से पहले कट्स का दिया सुझाव

फिल्म की को-प्रोड्यूस जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीएफसी को कंगना रनौत की निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश देने की मांग की थी. गुरुवार को बेंच के पूछे जाने पर सीबीएफसी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने अपना फैसला ले लिया है. उन्होंने कहा कमेटी ने सर्टिफिकेट जारी करने और फिल्म रिलीज करने से पहले कुछ कट्स का सुझाव दिया है.

अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी

इस पर जी एंटरटेनमेंट के वकील शरण जगतियानी ने कट्स लगाए जा सकते हैं या नहीं. इस पर फैसला लेने के लिए समय मांगा है. इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख को तय किया है. जी एंटरटेनमेंट ने अपनी याचिका में दावा किया कि सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म के लिए सर्टिफिकेट बना लिया है लेकिन इसे जारी नहीं कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.